Stanley Baxter Passed Away: हॉलीवुड के फेमस एक्टर और कॉमेडियन स्टेनली बैक्सटर अब हमारे बीच इस दुनिया में नहीं रहे हैं. स्टेनली ने 99 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. कई दशकों तक हॉलीवुड के इस फेमस सितारे ने ब्रिटिश टेलिविजन में काम कर अपनी पहचान ऑडियंस में बनाई थी. स्टेनली एक ऐसे कलाकार हैं जो रेडियो से लेकर सीरीज तक में काम कर चुके थे. स्टेनली बैक्सटर के निधन से हॉलीवुड इंडस्ट्री में भी शोक की लहर दौड़ गई है. इसके साथ ही स्टेनली के फैंस को भी उनके जाने से गहरा दुख पहुंचा है. उनके निधन की जानकारी उनके खास दोस्त और लेखक ब्रायन बीकॉम ने दी है.
दोस्त ने दी निधन की जानकारी
स्टेनली बैक्सटर के खास दोस्त और लेखक ब्रायन बीकॉम ने निधन की जानकारी देते हुए कहा कि बैक्सटर का निधन गुरुवार यानी 11 दिसंबर को लंदन के डेनविले हॉल में हुआ था. इस हॉल में बैक्सटर साल 2023 के आखिर से रह रहे थे.’ दरअसल लंदन के डेनविले हॉल में एंटरटेनमेंट की दुनिया के कलाकारों की देखभाल होती है. ये ही वजह थी कि अपने आखिर समय में स्टेनली बैक्सटर भी डेनविले हॉल में अपना जीवन बिता रहे थे.
यह भी पढ़ें: मशहूर Hollywood Actor का दिल का दौरा पड़ने से निधन, सदमे में फैंस
रेडियो से टीवी सीरीज तक
बैक्सटर का फिल्मी करियर काफी शानदार रहा है. साल 1960 से लेकर साल 1980 तक उन्होंने कई हिट टीवी सीरीज दी हैं. अपनी शानदार एक्टिंग से उन्होंने ऑडियंस को दीवाना बना दिया था. बैक्सटर एक ऐसे कलाकार थे जिन्होंने टीवी सीरीज से पहले बीबीसी रेडियो स्कॉटलैंड में भी बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया था. इसके बाद उन्होंने ब्रिटिश टीवी कॉमेडी सीरीज से अभिनय की दुनिया में कदम रखा.
यह भी पढ़ें: कन्नड़ एक्टर उमेश का हुआ निधन, 80 की उम्र में कैंसर से हारे जिंदगी की जंग
किताबें भी लिखी
स्टेनली बैक्सटर ने अपने करियर में ‘द स्टैनली बैक्सटर शो’, ‘द स्टैनली बैक्सटर पिक्चर शो’, ‘द स्टैनली बैक्सटर सीरीज’ और ‘मिस्टर मजेका’ जैसे कई शोज में काम किया. इन टीवी सीरीज से ही स्टेनली को पहचान मिली. कॉमेडी और एक्टिंग के साथ-साथ स्टेनली ने लेखन की दुनिया में भी कदम रखा और उन्होंने ग्लासगो पर आधारिक कई किताबें भी लिखीं जो आज काफी फेमस हैं. बीबीसी के एक रेडियो शो में स्टेनली ने कहा था कि लोगों ने उन्हें टीवी शोज का बादशाह बनाया.
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
5 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
5 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
6 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
8 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
8 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
9 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
10 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
10 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
10 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines