Standup Comedians: कॉमेडी केवल हंसाने का जरिया नहीं, बल्कि कई कलाकारों के लिए फिल्मों और वेब सीरीज में पहचान बनाने का प्लेटफॉर्म भी बन चुका है। भारतीय स्टैंड-अप कॉमेडी और डिजिटल कंटेंट क्रिएशन से कई ऐसे टैलेंट उभरे हैं, जिन्होंने अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस से एक्टिंग की दुनिया में भी कदम रखा और खुद को साबित किया। आइए जानते हैं ऐसे 6 कॉमेडियन्स के बारे में, जिन्होंने स्टेज से लेकर स्क्रीन तक का सफर तय किया।
Harsh Gujral
हर्ष गुजराल अपनी खास कॉमिक स्टाइल और ऑडियंस इंटरेक्शन के लिए जाने जाते हैं। स्टैंड-अप कॉमेडी में अपनी जगह बनाने के बाद, रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘मेरे हस्बैंड की बीवी’ (Mere Husband Ki Biwi) से हर्ष गुजराल बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करेंगे।
Harsh Beniwal
यूट्यूब से फेमस हुए हर्ष बेनीवाल आज एक जाने-माने एक्टर बन चुके हैं। उन्होंने अपनी कॉमेडी वीडियो से लाखों फैंस बनाए और फिर बॉलीवुड में भी एंट्री ली। हर्ष ने ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ में टाइगर श्रॉफ के दोस्त का किरदार निभाया था। इसके अलावा, वेब सीरीज ‘कैंपस डायरीज’ में उनकी एक्टिंग खूब पसंद की गई।
Zakir Khan
जाकिर खान स्टैंड-अप कॉमेडी में अपने अनोखे शायराना स्टाइल के लिए जाने जाते हैं। उनकी पॉपुलैरिटी के कारण उन्हें वेब सीरीज ‘चाचा विधायक हैं हमारे’ और ‘तथास्तु’ में एक्टिंग करने का मौका मिला। कॉमिक अंदाज और इमोशनल टच की वजह से वो दर्शकों के बीच बेहद पसंद किए जाते हैं।
Bhuvan Bam
भुवन बाम यूट्यूब से फेमस हुए और फिर उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में भी खुद को साबित कर दिया। वो भारत के पहले बड़े यूट्यूबर हैं, जिनकी कॉमेडी और स्टोरीटेलिंग को दुनियाभर में पसंद किया गया। उन्होंने 2021 में आई वेब सीरीज ‘ढिंढोरा’ में न सिर्फ एक्टिंग की थी, बल्कि उसे खुद लिखा और प्रोड्यूस भी किया था। हाल ही में, उनकी नई वेब सीरीज ‘ताजा खबर’ रिलीज हुई है।
Anubhav Singh Bassi
अनुभव सिंह बस्सी अपने देसी अंदाज और रियल लाइफ स्टोरीज पर बेस्ड स्टैंड-अप कॉमेडी के लिए मशहूर हैं। उनकी सफलता के बाद, उन्हें फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ में रणबीर कपूर के दोस्त का रोल प्ले करने का मौका मिला था। उनकी कॉमिक टाइमिंग और नेचुरल एक्टिंग को दर्शकों ने खूब पसंद किया।
यह भी पढ़ें: क्या प्रेग्नेंट हैं Ankita Lokhande? वायरल वीडियो देख लोगों ने उठाए सवाल
Aakash Gupta
‘कॉमिकस्तान’ जीतने के बाद उन्होंने वेब शोज में भी अपनी पहचान बनाई। वेब सीरीज ‘चाचा विधायक हैं हमारे’ और ‘फ्लेम्स’ में उनकी एक्टिंग को सराहा गया। उनकी परफॉर्मेंस ने दिखाया कि वो स्टेज पर ही नहीं, बल्कि स्क्रीन पर भी उतने ही प्रभावशाली हैं।
संबंधित खबरें
'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
8 mins agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 hr ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
1 hr agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
1 hr agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
2 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
3 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
3 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
4 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
20 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines