Priyanka Chopra से इंप्रेस हुए 'SSMB29' के कोरियोग्राफर विक्की भारतीय, बोले- 'उनके साथ वाकई में...'

महेश बाबू के साथ फिल्म ‘एसएसएमबी29’ में प्रियंका चोपड़ा की वापसी चर्चा का विषय बनी हुई है। फिल्म के कोरियोग्राफर विक्की भारतीय ने प्रियंका के साथ काम का अनुभव शेयर किया है और उनकी तारीफ की।

Priyanka Chopra से इंप्रेस हुए 'SSMB29' के कोरियोग्राफर विक्की भारतीय, बोले- 'उनके साथ वाकई में...'

Photo Credit- Instagram

इंटरनेशनल आइकन प्रियंका चोपड़ा आखिरकार भारतीय सिनेमा में वापसी कर रही हैं और वो भी मशहूर डायरेक्टर एस.एस. राजामौली और साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू के साथ। फिल्म का नाम ‘SSMB29’ है, जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार है।

विज्ञापन

हाल ही में फिल्म के कोरियोग्राफर विक्की भारतीय ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की जिसमें उन्होंने प्रियंका के साथ अपने अनुभव को ‘बहुत खास’ बताया। उन्होंने प्रियंका के साथ कुछ सेल्फी भी शेयर कीं और उनके प्रोफेशनल व्यवहार और एनर्जी की जमकर तारीफ की।

विज्ञापन

विक्की ने क्या कहा?

विक्की ने लिखा कि प्रियंका के साथ काम करना उनके लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं था। उन्होंने कहा, ‘प्रियंका मैम बहुत स्मार्ट, मजाकिया, मजबूत और सबके साथ बहुत ही गर्मजोशी से पेश आती हैं। रिहर्सल और शूटिंग के दौरान उनकी एनर्जी देखना कमाल का अनुभव था। वो पूरी मेहनत से काम करती हैं और सबकुछ बहुत सहज लगने लगता है।’

विज्ञापन

‘उनके साथ प्रेरणादायक अनुभव रहा’

उन्होंने ये भी बताया कि प्रियंका की सबसे खास बात उनकी विनम्रता और टीम के हर सदस्य के प्रति सम्मान है, चाहे उसकी जिम्मेदारी कितनी भी छोटी क्यों न हो। उन्होंने कहा कि वो न सिर्फ मेहनती हैं, बल्कि अपने आस-पास के लोगों का भी ख्याल रखती हैं। उनके लिए मेरे मन में बहुत प्यार और सम्मान है। प्रियंका मैम के साथ काम करना वाकई में प्रेरणादायक अनुभव रहा। मैं इस सफर का हिस्सा बनकर खुद को सौभाग्यशाली मानता हूं।

वहीं फिल्म की शूटिंग तेजी से चल रही है। 123Telugu की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अगला बड़ा शूटिंग शेड्यूल केन्या में होगा, जहां महेश बाबू और प्रियंका एक अहम सीन शूट करेंगे, जो फिल्म की कहानी में बड़ा मोड़ साबित होगा। इस फिल्म में मलयालम एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन भी एक महत्वपूर्ण किरदार निभा रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ