Sshura Khan Video Viral: बॉलीवुड के फेवरेट कपल्स में से एक अरबाज खान और शूरा खान को फैंस खूब पसंद करते हैं। सोशल मीडिया पर कपल के तमाम फोटोज और वीडियो सामने आते रहते हैं। पैप्स के कैमरे के सामने भी कपल खूब पोज देता है। इस वक्त अरबाज और शूरा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स भी जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।
अरबाज खान और शूरा खान
दरअसल, इंटरनेट पर कपल का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें देखा जा सकता है कि अरबाज खान और शूरा खान पैप्स के कैमरे के सामने पोज दे रहे हैं। जैसे ही पोज देने के बाद शूरा हल्का-सा पीछे होती हैं, तो वहां बैठे डॉगी के पैर से शूरा का पैर टच हो जाता है और डॉगी डरकर उठ खड़ा होता है, लेकिन इसके बाद शूरा ने जो किया, उसे देखकर यूजर्स अरबाज की बेगम की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
यूजर्स ने यूं किया रिएक्ट
वीडियो में आप देख सकते हैं कि जैसे ही डॉगी डरकर उठ जाता है, तो शूरा तुरंत ही पीछे मुड़कर बेहद प्यार से उसे सहलाने लगती हैं और शूरा का ये अंदाज इतना क्यूट होता है कि कोई भी उनकी तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाएगा। इस दौरान अरबाज भी शूरा के साथ ही थे। यूजर्स भर-भरकर इस पर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट ये कितनी अच्छी है। दूसरे यूजर ने लिखा कि पेट लवर। तीसरे यूजर ने लिखा कि शूरा, सच में बहुत अच्छी है।
अक्सर अरबाज के साथ नजर आती हैं शूरा खान
एक अन्य यूजर ने लिखा कि ये कितना क्यूट है। बाकी अन्य यूजर्स ने इस वीडियो पर हर्ट और फायर इमोजी शेयर किए हैं। गौरतलब है कि शूरा खान अक्सर ही पैप्स के कैमरे के सामने पोज देती हैं और उनका अंदाज हमेशा ही बेहद खास और अलग होता है। शूरा बेहद स्वीट तरह से सबसे मिलती हैं। वैसे तो शूरा अक्सर ही अरबाज खान के साथ नजर आती हैं। बहुत कम ऐसा होता है कि शूरा अकेली कहीं जा रही हैं।
24 दिसंबर को हुआ था निकाह
बता दें कि 19 दिसंबर को अरबाज खान ने शूरा खान को शादी के लिए प्रपोज किया था। इसके ठीक चार दिन बाद यानी 24 दिसंबर को कपल ने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में बहन अर्पिता खान के घर निकाह किया था। शूरा से पहले अरबाज ने साल 1998 में मलाइका अरोड़ा से शादी की थी, लेकिन साल 2017 में दोनों का तलाक हो गया था और दोनों अलग हो गए थे।
यह भी पढ़ें- कैंसर से जूझ रही Hina Khan का स्क्रीनिंग में किसने रखा ख्याल? Do Patti देखने पहुंचीं थीं
संबंधित खबरें
अब कैसी है नुसरत भरूचा की हालत? स्पाइन सर्जरी के बाद लौटीं घर
33 mins agoभारत छोड़ने के नोटिस के बीच इमरान खान के लिए गर्लफ्रेंड लेखा का खास पोस्ट
1 hr agoBigg Boss 20 में किसके सिर सजा कैप्टेंसी का ताज? यंग डीएसए ने निभाई दोस्ती
1 hr ago'यश बॉस से सीखूंगा...', 'रामायण' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में छाए रणबीर कपूर
2 hrs agoरजनीकांत की 'जेलर 2' ने ओपनिंग डे पर 100 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
3 hrs agoVideo: रणबीर की 'रामायण' का नया ट्रेलर लॉन्च, राम-रावण युद्ध की दिखी झलक
16 hrs agoप्रहार मूवी रिव्यू: राजकुमार राव का पावरफुल अवतार, दिल छूती है कहानी
17 hrs agoचेक बाउंस केस में फंसे राजपाल यादव को SC से मिली राहत, वापस मिलेगा पासपोर्ट
19 hrs ago'घूसखोर पंडित' नहीं, 'गजब रात' के नाम से रिलीज होगी मनोज बाजपेयी की फिल्म
21 hrs ago'अपने 2 दिन...', 'बिग बॉस 20' से एविक्ट होते ही नकुल ढुल का पोस्ट वायरल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines