Arbaaz Khan-Sshura Khan Blessed With Baby Girl: बॉलीवुड की पॉपुलर फैमिली में से एक ‘खान’ परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है. सलमान खान के भाई अरबाज खान और उनकी वाइफ शूरा खान अपने पहले बच्चे के पेरेंट्स बन गए हैं. शूरा खान ने बेटी को जन्म दिया है. खान परिवार में लक्ष्मी के आने से सभी बेहद खुश हैं. हर कोई कपल को बधाइयां देने में लगा हुआ है. सोशल मीडिया पर सभी कमेंट्स के जरिए खुशी जाहिर कर रहे हैं.
इंटरनेट पर जमकर हो रही चर्चा
सोशल मीडिया पर तमाम पोस्ट सामने आए हैं, जिनमें जानकारी दी गई है कि शूरा खान ने बेटी को जन्म दिया है. हालांकि, अभी तक परिवार की ओर से इसको लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन चर्चा यही है कि शूरा को बेटी हुई है. गौरतलब है कि बीते दिन शूरा खान को अस्पताल में एडमिट कराया गया था. इस दौरान अरबाज खान भी अपनी वाइफ के साथ नजर आए.
शूरा खान का हाल लेने पहुंचे अरहान
बता दें कि अरबाज खान की वाइफ शूरा खान को 4 अक्टूबर को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में एडमिट कराया गया था. इस दौरान सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं. सिर्फ परिवारवालों को वहां आने-जाने की परमिशन है. कुछ ही देर पहले अरबाज खान के बड़े बेटे अरहान को भी अस्पताल के बाहर देखा गया था.
हाल ही में हुआ बेबी शॉवर
गौरतलब है कि अरबाज और शूरा खान ने साल 2023 में शादी की थी. कपल ने एक प्राइवेट सेरेमनी में निकाह किया था. इस दौरान सिर्फ परिवारवाले और दोस्त ही इसमें शामिल हुए थे. बता दें कि शादी के पहले दोनों ने एक-दूसरे को डेट किया था. इसके अलावा कुछ ही दिनों पहले कपल के बेबी शॉवर की फोटोज भी इंटरनेट पर सामने आई थी. इस दौरान सलमान खान को भी अपने भाई-भाभी के बेबी शॉवर में देखा गया था. अब खान परिवार में बेटी का जन्म हुआ है और नन्ही परी के आने से हर कोई बेहद खुश है.
यह भी पढ़ें- Mohanlal को केरल सरकार ने किया सम्मानित, इमोशनल हुए एक्टर
संबंधित खबरें
विवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
5 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
7 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
8 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
8 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
11 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
11 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
22 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
1 day agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines