SS Rajamouli Birthday Special: भारतीय सिनेमा में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले एसएस राजामौली (SS Rajamouli) आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। हिंदी सिनेमा ही नहीं बल्कि उन्होंने ग्लोबली दर्शकों का भी दिल जीता है।
कुछ दिन पहले ऑस्कर में राजामौली की फिल्म ‘RRR’ ने अपना जलवा दिखाया था। देश से लेकर विदेशों में भी हर किसी ने फिल्म की तारीफ की। वहीं, आज राजामौली के जन्मदिन के खास मौके पर हम आपको उनकी उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहा है, जो टॉप 10 आईएमडीबी रेटिंग में शामिल हैं। आइए जान लेते हैं…
यह भी पढ़ें- Shah Rukh से Salman Khan तक, बॉलीवुड के इन सितारों को सरकार की तरफ से मिल चुकी है सिक्योरिटी
राजामौली की इन फिल्मों ने हासिल की सबसे ज्यादा आईएमडीबी रेटिंग
- बाहुबली 2: 8.2
- बाहुबली: 8.0
- आरआरआर: 7.8
- इगा (मक्खी): 7.7
- विक्रमारकुडू: 7.7
- मगधीरा: 7.7
- छत्रपति: 7.6
- मर्यादा रमन्ना: 7.4
- चैलेंज 7.4
- सिम्हाद्री: 7.3
राजामौली के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
गौरतलब है कि एक ओर जहां राजामौली ने बाहुबली फिल्म फ्रैंचाइजी से बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड्स बनाए और तोड़े तो दूसरी ओर फिल्म आरआरआर से ग्लोबली वाहवाही लूटी है। वहीं अब दर्शकों को उनकी अपकमिंग फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है। बात उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की करें तो कुछ वक्त पहले ही उन्होंने फिल्म ‘मेड इन इंडिया’ का ऐलान किया था।
महाभारत पर भी फिल्म बना सकते हैं राजामौली
हालांकि वो इस फिल्म को डायरेक्ट नहीं करेंगे बल्कि वो इस फिल्म से बतौर प्रोड्यूसर और प्रेजेंटर जुड़े हुए हैं। ‘मेड इन इंडिया’ के अलावा राजामौली, महेश बाबू के साथ फिल्म बना रहे हैं, जिसे फिलहाल में SSMB29 कहा जा रहा है। इसके अलावा राजामौली ने ‘महाभारत’ पर भी फिल्म बनाने की इच्छा जताई है, जिसे 10 भागों में बांटा जा सकता है।
साल 2001 में शुरू किया था फिल्मी करियर
एसएस राजामौली का करियर साल 2001 में फिल्म स्टूडेंट नंबर 1 से शुरू हुआ था। भले ही राजामौली के करियर में फिल्मों की लिस्ट ज्यादा लंबी नहीं है, लेकिन क्रिटिक्स से वाहवाही लूटने में वो करीब-करीब हमेशा ही कामयाब हुए हैं।
संबंधित खबरें
18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
1 hr agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
1 hr agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
18 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
21 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
22 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
23 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
23 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
1 day agoLIVE: बुलेटप्रूफ ग्लास के पीछे से फैंस से मिले अमिताभ बच्चन
1 day ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines