हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Salaar को देखने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं SS Rajamauli, डायरेक्टर ने खरीदा Prabhas की फिल्म का पहला टिकट

SS Rajamauli Bought Salaar First Ticket: जाने-माने फिल्म डायरेक्टर एस एस राजामौली प्रभास की ‘सालार’ देखने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं।

विज्ञापन
SOCIAL MEDIA

SS Rajamauli Bought Salaar First Ticket: प्रभास की फिल्म ‘सालार’ रिलीज के लिए एकदम तैयार है। फैंस को भी इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है।

इसका पहला टिकट किसी और ने नहीं बल्कि जाने-माने फिल्म डायरेक्टर एस एस राजामौली ने खरीदा है। इस दौरान की तस्वीर भी सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर छाई हुई है।

यह भी पढ़ें- Animal की सक्सेस के बाद बढ़े Tripti Dimri के Instagram फॉलोअर्स, एक्ट्रेस बोलीं- मैं गिनती…

विज्ञापन

SS Rajamauli ने खरीदा Prabhas की फिल्म का पहला टिकट

मशहूर डायरेक्टर एसएस राजामौली ने प्रभास की आने वाली फिल्म ‘सालार’ के पहले टिकट को खरीदा है, जिससे साफ पता चलता है कि डायरेक्टर इस फिल्म को देखने के लिए बेहद एक्साइटेड है। साथ ही उन्होंने फिल्म की कास्ट के साथ अपनी फोटो भी खिंचवाई है। बता दें कि फिल्म के मेकर्स ने इस फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। साथ ही कैप्शन में लिखा है कि भारतीय सिनेमा का गौरव @एसएसराजामौली, टीम और निर्माता #NaveenYerneni से भारत की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म #Salaar का पहला टिकट खरीदा @MythriOfficial, कुछ बड़े समारोहों के साथ भव्य तरीके से बुकिंग बहुत जल्द शुरू होगी।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

वहीं, इस फोटो की बात करें तो इसमें प्रभास, प्रशांत नील और पृथ्वीराज सुकुमारन भी पोज देते नजर आ रहे हैं। बता दें कि प्रभास की आने वाली ये फिल्म 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के रिलीज होने में बेहद कम टाइम रह गया है। इसलिए फैंस में भी इसका इंतजार ओर बढ़ गया है। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर ‘सालार’ की टक्कर शाहरुख खान की ‘डंकी’ से होगी, जो बड़ी बात है।

विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस पर बड़ी टक्कर

दरअसल, शाहरुख खान की ‘डंकी’ 21 दिसंबर को थिएटर्स में रिलीज होगी और प्रभास की ‘सालार’ 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। टिकट खिड़की पर ये बड़ क्लैश है। दोनों की बड़ी फिल्में एक साथ रिलीज हो रही है। देखने वाली बात होगी कि बॉक्स ऑफिस पर किसका सिक्का चलता है?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola