The Archies Special Screening: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान इन दिनों अपने डेब्यू को लेकर जमकर सुर्खियां बटोर रही है। फैंस में भी सुहाना की अपकमिंग फिल्म ‘द आर्चीज’ को लेकर अलग ही क्रेज बना हुआ है।
इस बीच अब फिल्म ‘द आर्चीज’ के ग्रैंड प्रीमियर का आयोजन किया गया है, जिसमें बॉलीवुड के कई सितारों ने अपनी शिरकत दर्ज कराई। ‘द आर्चीज’ के ग्रैंड प्रीमियर में खान परिवार से लेकर बच्चन परिवार तक ने जमकर लाइमलाइट लूटी है।
यह भी पढ़ें- Dunki का ट्रेलर देख क्रेजी हुए फैंस, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने लिखा- SRK मतलब सारे रिकॉर्ड्स खत्म
The Archies का ग्रैंड प्रीमियर
बता दें कि ‘द आर्चीज’ के ग्रैंड प्रीमियर में सुहाना खान के साथ पिता शाहरुख खान, मां गौरी खान, भाई आर्यन और अबराम बेहद शानदार लुक में नजर आए। इस दौरान पूरे खान परिवार ने जमकर लाइमलाइट लूटी।
इस इवेंट में कैटरीना और इसाबेल ने भी अपनी खूबसूरती का जलवा दिखाया।
वहीं, बॉलीवुड की यंग एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने भी इस प्रीमियर में अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरा।
बी-टाउन के सितारों ने जमकर लूटी लाइमलाइट
इतना ही नहीं बल्कि ‘द आर्चीज’ के ग्रैंड प्रीमियर में बच्चन परिवार ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। इस इवेंट में बच्चन परिवार ब्लैक आउटफिट में नजर आया, जिसमें सभी बेहद खूबसूरत लग रहे थे और सबका ध्यान खींचा।
फिल्म ‘द आर्चीज’ के ग्रैंड प्रीमियर में मलाइका, अमृता और करण जौहर भी बेहद अलग लुक में नजर आए।
इस इवेंट में बॉबी देओल ने भी अपनी पत्नी के साथ मौजूदगी दर्ज कराई।
वहीं, ‘द आर्चीज’ के ग्रैंड प्रीमियर में बॉलीवुड सेलेब्स के चहेते ओरी उर्फ ओरहान अवत्रामणि ने भी इस इवेंट में जमकर लाइमलाइट लूटी है।
इस दिन होगा फिल्म ‘द आर्चीज’ का प्रीमियर
बता दें कि अपकमिंग फिल्म ‘द आर्चीज’ से सुहाना के साथ-साथ अगस्त्य नंदा, खुशी कपूर जैसे स्टार किड्स भी डेब्यू कर रहे हैं। वहीं, इस फिल्म का प्रीमियर 7 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर होगा। फैंस को बेसब्री से इसके प्रीमियर का इंतजार है। देखने वाली बात होगी कि ये फिल्म क्या कमाल करेगी?
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
45 mins agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
1 hr agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
2 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
2 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
3 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
4 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
4 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
6 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
7 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines