5 Reason To Watch Srikanth: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव (Rajkumar Rao) की फिल्म ‘श्रीकांत’ (Srikanth) आज 10 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इंडियन इंडस्ट्रीलिस्ट बिलियनेयर श्रीकांत बोला की रियल लाइफ पर आधारित इस फिल्म को पहले दिन दर्शक काफी प्यार दे रहे हैं। इसका उदाहरण सोशल मीडिया पर साफ देखने को मिल रहा है। लोग सोशल मीडिया पर राजकुमार राव की इस फिल्म पर जिस तरह के रिएक्शन दे रहे हैं, उससे साफ है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भले ही बहुत बड़ा आंकड़ा पार कर पाए या न कर पाए लेकिन दर्शकों के दिलों में अपनी जगह जरूर बना लेगी। अगर आप भी इस कंफ्यूजन में हैं कि फिल्म को देखें या नहीं? तो हम आपको ‘श्रीकांत’ देखने के 5 बड़े कारण बताएंगे।
राजकुमार राव ने कैरेक्टर के साथ किया इंसाफ
सबसे पहले आपको बता दें कि राजकुमार राव की फिल्म ‘श्रीकांत’ बिलियनेयर श्रीकांत बोला की बायोपिक है, जो जन्म से ही दृष्टिहीन हैं। बेहद कम उम्र में ही श्रीकांत ने तय कर लिया था कि अपने शरीर की कमी को वो अपने ऊपर कभी हावी नहीं होने देंगे बल्कि उसे अपनी ताकत बनाएंगे। फिल्म में राजकुमार राव ने श्रीकांत बनकर अपनी पूरी जान झोंक दी है। उनका ये किरदार चुनौतीपूर्ण और काफी दमदार है।
अपने सपनों को पूरा करने का जज्बा
नेत्रहीन होते हुए भी श्रीकांत दुनिया के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान MIT में एडमिशन लेता है और अपनी पढ़ाई के सपने को पूरा करने में जुट जाता है। यहां कई चुनौतियां आती हैं लेकिन वो घबराता नहीं। उसका जुनून और लगन आपको भी नई प्रेरणा देगा।
सिर्फ मोमबत्ती बनाने के लिए नहीं होते नेत्रहीन
श्रीकांत का स्ट्रगल यहीं खत्म नहीं होता है। MIT से पढ़ाई पूरी करने के बाद वो अपने बिजनेस को कैसे प्लान करता है और उसे किस किस चुनौती का सामना करना पड़ता है, ये देखना वाकई लाजवाब होगा। जाहिर है कि श्रीकांत ने अपने जज्बे से बता दिया है कि नेत्रहीन लोग सिर्फ मोमबत्ती बनाने के लिए नहीं होते। लगन और हौसले के दम पर चाहो तो लाइफ में कुछ भी हासिल किया जा सकता है।
तरस नहीं आपको गर्व महसूस कराएगी फिल्म
श्रीकांत की जर्नी देखकर आपको उसपर तरस नहीं आएगी बल्कि गर्व महसूस होगा। उसकी जिंदगी की कहानी देखकर आपको प्रेरणा मिलेगी। वहीं राजकुमार राव ने अपनी एक्टिंग से एक पल को महसूस नहीं होने दिया है कि वो असली श्रीकांत बोला नहीं हैं। उन्हें देखकर आप एक बार को भूल जाएंगे राजकुमार राव एक्टर हैं।
नेत्रहीन को लेकर अवधारणा को तोड़ती फिल्म
कुल मिलाकर कहा जाए तो हमारे समाज में नेत्रहीन लोगों के लिए जो धारणा है, कि ये लोग जिंदगी में कुछ नहीं कर सकते वहीं फिल्म ‘श्रीकांत’ इस सोच को तोड़ने का पूरा दम रखती है। पूरी फिल्म इंस्पिरेशन से भरी हुई है, जो आपको थिएटर का रुख करने के लिए मजबूर कर सकती है।
Tags- Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online
संबंधित खबरें
टीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
4 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
5 hrs agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
7 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
7 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
8 hrs agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
9 hrs agoरजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
10 hrs agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
13 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
14 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines