Sridevi Talked About Harassment: भारतीय सिनेमा की पहली फीमेल सुपरस्टार रही श्रीदेवी भले ही आज हमारो बीच नहीं हो, लेकिन फिर भी लाखों दिलों पर राज करती हैं।
अपनी एक्टिंग से हर किसी का दिल जीतने वाली श्रीदेवी ने महज 4 साल की उम्र में ही पौराणिक फिल्म ‘थुनाइवन’ से अपनी करियर की शुरूआत की थीं। एक से बढ़कर एक फिल्में देने वाली श्रीदेवी ने 300 से ज्यादा ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया है।
पॉपुलर एक्ट्रेस श्रीदेवी ने भी झेला हैरेसमेंट
साथ ही वो अपने दौर की सबसे ज्यादा पॉपुलर एक्ट्रेस रही हैं। श्रीदेवी एक ऐसी अभिनेत्री थी, जिन्हें मेल एक्टर्स के मुकाबले ज्यादा फीस मिलती थीं, लेकिन एक ऐसा दौर भी था जब अभिनेत्री को हैरेसमेंट का सामना करना पड़ा था। इस बात को श्रीदेवी ने खुद कबूल भी किया था।
‘मैं जीवन में बहुत कुछ झेल चुकी हूं’- श्रीदेवी
दरअसल, एक इंटरव्यू में श्रीदेवी ने खुद बताया था कि एक बार उनसे एक मेल एक्टर लगातार कुछ न कुछ बोल रहा था, जब वो उसे लगातार जवाब देती रहीं तो वो गुस्सा हो गया। फिर जब फिल्म में उसे जीप से श्रीदेवी का पीछा करना था तो उसने बदला लेने के लिए उनके पैर पर जीप चढ़ा दी। इसके आगे एक्ट्रेस ने बताया था कि “लोग सोचते हैं कि मैंने कुछ भी अनुभव नहीं किया है, लेकिन मैं जीवन में बहुत कुछ झेल चुकी हूं।”
1983 से 1993 तक रहा श्रीदेवी के करियर का स्वर्णिम काल
बताते चलें कि अपने समय में श्रीदेवी सबसे ताकतवर एक्ट्रेसेस में से एक थीं। हालांकि आज भी बहुत कम लोग ऐसे हैं, जो उनकी जिंदगी के किस्सों के बारे में जानते हैं। सक्सेसफुल करियर के बाद भी एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री में हैरेसमेंट झेला था। इतना ही नहीं बल्कि 1983 से 1993 तक के समय को श्रीदेवी के करियर का स्वर्णिम काल कहा जाता है। यही वो दौर था जब उनकी एक से बढ़कर एक फिल्में रिलीज हुईं, जिससे उनके स्टारडम में भी खूब तरक्की हुई।
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
24 mins agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 hr ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
1 hr ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
3 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
4 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
4 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
5 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
6 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
6 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines