Sridevi Death Anniversary: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी को गुजरे 6 साल पूरे हो चुके हैं। 24 फरवरी को श्रीदेवी (Sridevi Death Anniversary) ने दुबई में अंतिम सांस ली थी। श्रीदेवी की मौत काफी रहस्यमयी तरीके से हुई थी। जिसकी गुत्थी आजतक नहीं सुलझ पाई है। बड़े पर्दे पर अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरने वाली श्रीदेवी का निधन बेशक विदेशी सरजमीं पर हुआ। मगर उनकी मौत से समूचे देश में कोहराम मच गया था। हालांकि श्रीदेवी के गुजरने के छह साल बाद भी यह सवाल कायम है कि उस रात दुबई के उस होटल में आखिर क्या हुआ था? जिसकी वजह से श्रीदेवी को अचानक इस दुनिया को अलविदा कहना पड़ गया।
होटल में मिली श्रीदेवी की लाश
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी परिवार की एक शादी में शिरकत करने के लिए दुबई गई थीं। इस दौरान श्रीदेवी की दोनों बेटियां जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर मुंबई में ही थीं। मगर उनके पति बोनी कपूर श्रीदेवी के साथ दुबई पहुंचे थे। इसी दौरान 24 फरवरी की रात को श्रीदेवी के कमरे में उनकी लाश मिली थी। श्रीदेवी दुबई के जिस होटल में ठहरी थीं, उसी कमरे के बाथटब में श्रीदेवी की रहस्यमयी तरीके से मौत हो गई थी।
image credit: google
बोनी कपूर पर हुआ शक
श्रीदेवी की मौत के बाद दुबई पुलिस एक्टिव हो गई। भारतीय मीडिया की तरफ से बन रहे दवाब के कारण दुबई पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। वहीं श्रीदेवी के निधन से शॉक कई लोगों ने बोनी कपूर पर भी उंगलियां उठाईं। श्रीदेवी की मौत पर चुप्पी तोड़ते हुए बोनी कपूर ने कहा था कि, उनकी मौत अपने आप नहीं हुई बल्कि वो एक एक्सीडेंट था।
बोनी कपूर ने दिया बयान
श्रीदेवी के निधन पर बात करते हुए बोनी कपूर ने कहा था कि, मैंने इस मालमे पर ना बोलने का फैसला किया था। क्योंकि मैं पहले ही दुबई पुलिस को पूछताछ के दौरान 24 से 48 घंटों तक काफी कुछ बोल चुका हूं। बोनी कपूर का कहना था कि, श्रीदेवी को लो ब्लड प्रेशर की बीमारी थी और नमक कम खाने की वजह से उन्हें कई बार ब्लैकआउट हो चुका था। उन्होंने कहा श्रीदेवी नई फिल्म में काम करने से पहले खुद को निखारना चाहती थीं। ऐसे में खूबसूरत दिखने से लेकर परफेक्ट फिगर हासिल करने के लिए वो स्ट्रिक्ट डाइट प्लान फॉलो करती थीं। जिससे वो अपने किरदार में बेस्ट दिखें।
मौत से पहले श्रीदेवी को हुआ ब्लैकआउट
श्रीदेवी के निधन के बाद कई लोगों ने बोनी कपूर को दोषी बताया था। मगर बाद में बोनी कपूर को क्लीन चिट मिल गई। ऐसे में श्रीदेवी की मौत का राज खोलते हुए बोनी कपूर ने बताया था कि, “शादी में पहुंचने से पहले श्रीदेवी को कई बार ब्लैकआउट हो चुका था। डॉक्टर ने उन्हें नमक खाने की सलाह दी थी। डॉक्टर ने कहा था कि तुम्हें लो ब्लड प्रेशर है तो सीवियर डाइट फॉलो मत करना और नमक खाते रहना। यही कारण था कि मैं हमेशा उससे कहता था कि नमक को पूरी तरह अवॉयड मत करना। मैं सलाद में भी नमक मिलाने के लिए कहता था।” हालांकि श्रीदेवी की मौत का सच वाकई लो ब्लड प्रेशर था, यह रहस्य भी उनके साथ ही चला गया।
संबंधित खबरें
कैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
59 mins agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
2 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
3 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
4 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
5 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
6 hrs agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
7 hrs agoLIVE: 'नई-नवेली' का 'द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी' गाना हुआ रिलीज
8 hrs ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
8 hrs agoइन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines