Sridevi Feel Paranormal Activites After Divya Bharti Death: साल 1990 में आई तेलुगु फिल्म ‘बोब्बिली राजा’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाली खूबसूरत एक्ट्रेस दिव्या भारती (Divya Bharti) आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी फिल्में, गानें और किस्सों को उनके फैंस कभी नहीं भूले और न कभी भूल पाएंगे। साल 1993 में महज 19 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था, जिसका गहरा सदमा बॉलीवुड और उनके फैंस को लगा था। दिव्या भारती की मौत एक ऐसा सदमा है, जिससे आज तक उनके फैंस और इंडस्ट्री से जुड़े काफी सारे लोग उभर नहीं पाए हैं।
आज भी 30 साल बाद उनकी मौत एक रहस्य ही है। रिपॉर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस की मौत मुंबई में स्थित एक बिल्डिंग के अपार्टमेंट की पांचवीं मंजिल की बालकनी से गिरकर हुई थी, जिस समय एक्ट्रेस की मृत्यु हुई थी उस समय उनके पास कई प्रोजेक्ट्स थे और कुछ फिल्मों की वो शूटिंग कर रही थी, जिनमें से कई फिल्मों की आधी शूटिंग हो चुकी थी।
Sridevi Divya Bharti Laadla Movie Incidents
यह भी पढ़ें: शादी के बाद कैसी रहेगी Parineeti Chopra-Raghav Chadha की मैरिड लाइफ? ज्योतिषी ने की भविष्यवाणी
Laadla की शूटिंग के डर गई थीं Sridevi
उन्हीं में से एक फिल्म अनिल कपूर (Anil Kapoor) की ‘लाडला’ (Laadla) थी। दिव्या भारती (Divya Bharti) ने इस फिल्म तकरीबन आधी शूटिंग पूरी कर ली थी, लेकिन आखिर के समय में उनकी मौत हो गई, जिसके बाद इस फिल्म उनकी जगह उस दौर की मशहूर एक्ट्रेस श्रीदेवी (Sridevi) को कास्ट किया गया।
दिव्या भारती के सभी सीन्स को दोबारा से शूट किया गया। इस फिल्म में श्रीदेवी को कास्ट करने के पीछे एक कारण ये भी माना जाता था कि दिव्या भारती हूबहू श्रीदेवी जैसी दिखा करती थीं, लेकिन इस फिल्म की शूटिंग के दौरान श्रीदेवी को डर का सामना भी करना पड़ता था।
जब थर-थर डर कांपने लगी थीं Sridevi
दरअसल, फिल्म की शूटिंग के समय श्रीदेवी के साथ ऐसे-ऐसे हादसे होने लगे थे, जिसकी वजह से एक्ट्रेस ही क्या वहां मौजूद फिल्म से जुड़े क्रू मेंबर्स भी डर गए थे। मामला इस हद तक बढ़ गया था कि सेट पर पूजा करानी पड़ी गई थी। बताया जाता है कि फिल्म की शूटिंग के समय श्रीदेवी उसी लाइन पर बार-बार अटने लगी थी, जिस लाइन पर दिव्या भारती अटक जाया करती थीं। ये नजारा देख एक्ट्रेस के साथ-साथ फिल्म से जुड़े लोग जब डरने लगे तब श्रीदेवी ने पूजा और गायत्री मंत्र का सहारा लिया और फिल्म की शूटिंग पूरी की। (Sridevi Feel Paranormal Activites After Divya Bharti Death)
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
7 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
9 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
10 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
11 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
11 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
12 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
12 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
13 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
15 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines