Bollywood First Female Superstar: बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे बहुत से सेलिब्रिटीज हैं, जिन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट डेब्यू किया और अपने दम पर स्टारडम हासिल किया। आज हम आपको जिस स्टार के बारे में बताने जा रहे हैं, वो भले ही अब इस दुनिया में मौजूद नहीं हो लेकिन अपने रहते उन्होंने इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं। सिर्फ बॉलीवुड नहीं बल्कि साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी उनके नाम का डंका बजता रहा है। इसी सफलता ने उन्हें बॉलीवुड की पहली फीमेल सुपरस्टार का टैग दिलाया।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये वो एक्ट्रेस रही हैं, जिन्होंने फिल्मों में हीरो से ज्यादा फीस ली। अपनी अधिकतर फिल्मों से दर्शकों का दिल जीता। अपनी उम्दा एक्टिंग से वो आज तक दर्शकों के दिलों पर राज कर रही हैं और उनके गानों का तो क्या ही कहना? क्या आप समझ पाए हैं कि हम किस फीमेल सुपरस्टार की बात कर रहे हैं?
5 दशक से लंबा रहा करियर
यहां जिनकी बात हो रही है, वो कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड की ‘हवा हवाई’ के नाम से मशहूर दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी थीं, जो अचानक साल 2018 में इस दुनिया से चल बसीं। सिर्फ 54 साल की उम्र में उनके निधन ने हर शख्स की आंखों को नम कर दिया था। खैर आज हम आपको एक्ट्रेस की लाइफ से जुड़ी दिलचस्प बातें बताएंगे।
बता दें कि दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी ने सिर्फ 4 साल की उम्र में अपना फिल्मी करियर शुरू कर दिया था। इंडस्ट्री में उनका करियर करीब 5 दशकों से लंबा रहा है।
यह भी पढ़ें: इंटीमेट सीन से मचाया तहलका, शादीशुदा से लगाया दिल, सीक्रेट वेडिंग से फैंस को चौंकाया, TV हसीना कौन?
कैसे मिला सुपरस्टार का टैग?
आपको बता दें कि श्रीदेवी ने अपने फिल्मी करियर में बॉलीवुड के कई बड़े सुपरस्टार्स के साथ काम किया है। जितेंद्र के साथ आई फिल्म ‘हिम्मतवाला’ ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया था। कहना गलत नहीं होगा कि सभी पीढ़ियों में उनकी सुपरहिट जोड़ी जितेंद्र के साथ रही थी। दोनों ने साथ में करीब 16 फिल्मों में काम किया।
इसके अलावा अपने दौर में उन्होंने हेमा मालिनी और माधुरी दीक्षित को कड़ी टक्कर दी थी। इस दौरान कई सुपरहिट फिल्में देने के बाद श्रीदेवी को क्रिटिक की ओर से बॉलीवुड की पहली फीमेल सुपरस्टार का टैग दिया गया।
जबरदस्त हिट रहा कमबैक
श्रीदेवी ने कई सुपरहिट फिल्में करने के बाद इंडस्ट्री से अचानक ब्रेक ले लिया। हालांकि साल 2012 में जब कमबैक किया तो फिर एक्ट्रेस दर्शकों के दिलों पर छा गईं। उन्होंने ‘इंग्लिश विंग्लिश’ से शानदार वापसी की थी। इसके बाद साल 2017 में एक्ट्रेस को ‘मॉम’ में देखा गया।
ये फिल्म श्रीदेवी के करियर की आखिरी फिल्म साबित हुई थी। श्रीदेवी के निधन के बाद उनकी बायोपिक बनाने की चर्चा हुई थी लेकिन एक्ट्रेस के पति बोनी कपूर ने दिवंगत एक्ट्रेस की जिंदगी पर बेस्ड किसी भी फिल्म की रिलीज पर साफ मनाही कर रखी है।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
13 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
14 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
15 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
16 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
17 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
18 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
19 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
20 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
21 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines