हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पुलिस सम्मान के साथ होगा Sreenivasan का अंतिम संस्कार, केरल सरकार ने किया कंफर्म

Sreenivasan Funeral: मशहूर मलयालम एक्टर, फिल्ममेकर और राइटर श्री निवासन के अंतिम संस्कार पर अपडेट आया है. आइए जानते हैं कि अभिनेता का अंतिम संस्कार कब और कहां होगा?

विज्ञापन
Sreenivasan. image credit- social media

Sreenivasan Funeral: मशहूर मलयालम एक्टर, फिल्ममेकर और राइटर श्री निवासन अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं. 69 साल की उम्र में अभिनेता ने दुनिया को अलविदा कह दिया है. श्री निवासन के निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है. अब श्री निवासन के अंतिम संस्कार को लेकर अपडेट आया है. आइए जानते हैं कि अभिनेता का अंतिम संस्कार कब होगा?

कब होगा श्रीनिवासन का अंतिम संस्कार?

दिवंगत अभिनेता श्रीनिवासन के अंतिम संस्कार की बात करें तो रविवार, 21 दिसंबर 2025 को अभिनेता का अंतिम संस्कार किया जाएगा. पूरे पुलिस सम्मान के साथ श्रीनिवासन का अंतिम संस्कार किया जाएगा. इसकी जानकारी खुद केरल सरकार ने दी है. उदयमपेरूर, कंडानाड, एर्नाकुलम में अभिनेता का अंतिम संस्कार में होगा.

श्रीनिवासन के निधन से सरकार को गहरा दुख

सरकार के सचिव की ओर से कहा गया कि मशहूर अभिनेता श्रीनिवासन के निधन से सरकार को गहरा दुख पहुंचा है. अभिनेता ने कई पुरस्कार जीते और सिनेमा में खूब नाम कमाया. दिवंगत अभिनेता के सम्मान में जिला कलेक्टर से राज्य सरकार की ओर से पुष्पांजलि अर्पित करने की व्यवस्था का अनुरोध किया गया है.

विज्ञापन

पुलिस सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

इसके अलावा पुलिस आयुक्त को अंतिम संस्कार के दौरान पुलिस सम्मान का भी आदेश दिया गया है. इसके अलावा दिवंगत अभिनेता के अंतिम संस्कार को लेकर जानकारी मिली है कि श्रीनिवासन के पार्थिव शरीर को उनके आवास और बाद में टाउन हॉल ले जाया जाएगा, जिन्हें लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे सकें.

48 साल का करियर

इसके बाद सार्वजनिक दर्शन दोपहर 1 बजे होंगे और फिर अभिनेता का अंतिम संस्कार किया जाएगा. गौरतलब है कि दिवंगत अभिनेता का करियर 48 साल का रहा है. ऐसे में उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्म दी है. श्रीनिवासन के काम को लोगों का बेहद प्यार मिलता है और उनकी फिल्मों को भी लोगों ने खूब पसंद किया है. अभिनेता के निधन के बाद से ही पूरी इंडस्ट्री में ही शोक की लहर दौड़ गई. इतना ही नहीं बल्कि कई सेलेब्स इमोशनल भी नजर आए. अभिनेता के जाने के बाद हर कोई अब उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहा है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Celina Jaitly क्या एक्टिंग में कमबैक का बना रही हैं प्लान? एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ में मची है उथल-पुथल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola