Sreeleela: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर से लेकर फिल्म इंडस्ट्री की हसीनाओं तक के एआई से बने फर्जी फोटोज के मामले सामने आ रहे हैं. हाल ही में जहां पायल गेमिंग का एक डीपफेक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. वहीं अब साउथ एक्ट्रेस श्रीलीला की भी एक एआई इमेज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. श्रीलीला ने अब इस मुद्दे पर बात करते हुए ऐसी हरकत करने वालों को जमकर फटकार लगाई है. एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर एआई का गलत इस्तेमाल करने वालों को खूब खरी-खरी सुनाई है. साथ ही एक्ट्रेस ने इस मामले पर केस भी दर्ज कराया है.
पोस्ट में फूटा गुस्सा
श्रीलीला ने इंस्टाग्राम पर लंबा चौड़ा नोट शेयर करते हुए सोशल मीडिया यूजर्स से रिक्वेस्ट की है कि ऐसी एआई इमेज को बढ़ावा ना दें. एक्ट्रेस ने अपने नोट में लिखा, ‘मैं सभी सोशल मीडिया यूजर्स से हाथ जोड़कर निवेदन करती हूं कि कृपया AI के जरिए फैलाई जा रही गलत और भ्रामक बातों का समर्थन न करें. तकनीक का सही इस्तेमाल और उसका दुरुपयोग, दोनों अलग-अलग चीजें हैं. तकनीक का मकसद हमारे जीवन को आसान बनाना है, न कि डर और परेशानी बढ़ाना.’
यह भी पढ़ें: आपकी धोती खींच लूं तो कैसा लगेगा? नीतीश कुमार पर भड़कीं राखी सावंत
यूजर्स से की अपील
श्रीलीला ने पोस्ट में आगे कहा, ‘हर लड़की किसी की बेटी, बहन, पोती, दोस्त या सहकर्मी होती है. हम सभी एक ऐसे उद्योग का हिस्सा हैं जो लोगों को खुशी देता है, और हम चाहते हैं कि हमारा काम करने का माहौल सुरक्षित हो. काम में व्यस्त रहने के कारण मैं सोशल मीडिया पर हो रही कुछ बातों से अनजान थी. मेरे शुभचिंतकों का धन्यवाद, जिन्होंने मुझे इस बारे में बताया. आमतौर पर मैं बातों को नजरअंदाज करती हूं, लेकिन ये बहुत परेशान करने वाली चीज है. मैं अपने कई सहकर्मियों को भी इसी तरह की तकलीफ से गुजरते देख रही हूं. इसलिए शालीनता और विश्वास के साथ आप सभी से सपोर्ट की अपील करती हूं. आगे की कार्रवाई अब पुलिस अधिकारी करेंगे.’
यह भी पढ़ें: ‘तुम मेरे 10वें पति हो…’, Payal Gaming का दुबई वीडियो वायरल; कौन है वो मिस्ट्री मैन?
सपोर्ट में उतरीं रश्मिका मंदाना
वहीं स्टार एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना भी श्रीलीला के सपोर्ट में आई हैं. रश्मिका ने श्रीलीला की इस पोस्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रीशेयर किया है. बता दें कुछ टाइम पहले रश्मिका भी एआई जेनरेटेड फर्जी वीडियो का शिकार हो चुकी हैं. रश्मिका का भी एक फर्जी वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो एक लिफ्ट में जाती नजर आती हैं. रश्मिका के साथ-साथ कैटरीना कैफ, काजोल, नोरा फतेही और आलिया भट्ट जैसी हसीनाएं भी इस प्रॉब्लम को झेल चुकी हैं.
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
12 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
12 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
14 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
15 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
16 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
17 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
17 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
17 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
18 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines