'तुम मेरे 10वें पति हो…', Payal Gaming का दुबई वीडियो वायरल; कौन है वो मिस्ट्री मैन?

Payal Gaming Video Viral: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर पायल गेमिंग चर्चाओं में छाई हुई हैं. पायल का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें वो मिस्ट्री मैन के साथ दुबई में नजर आ रही हैं. चलिए आपको भी बताते हैं पायल गेमिंग का कौनसा वीडियो वायरल हो रहा है?

Payal Gaming Video Viral

पायल गेमिंग का दुबई वीडियो वायरल

Payal Gaming Video Viral: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर पायल धरे उर्फ पायल गेमिंग अक्सर अपनी गेमिंग वीडियो को लेकर चर्चाओं में बनी रहती हैं. अब एक बार फिर पायल सुर्खियों में आ गई हैं. पायल का एक दुबई वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक मिस्ट्री मैन को अपना 10वां पति बताती नजर आ रही हैं. वहीं वीडियो में जो मिस्ट्री मैन दिखाई दे रहा है वो पायल को अपनी 5वीं बीवी बता रहे हैं. पायल और उस मिस्ट्री मैन का ये वीडियो भले ही पुराना हो लेकिन ये सोशल मीडिया पर अचानक से चर्चाओं में आ गया है. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

पायल गेमिंग का वीडियो वायरल

दअरसल पायल गेमिंग का हाल ही में एक डीपफेक वीडियो वायरल हो रहा है. इसके चलते पायल चर्चाओं में भी आ गई हैं. वहीं इसके चलते ही अब पायल का एक पुराना वीडियो भी सामने आया है जिसमें वो दुबई में एक इवेंट में शामिल होती नजर आ रही हैं. इस वीडियो में पायल के साथ मिस्ट्री मैन भी नजर आ रहा है जिसे पायल अपना 10वां पति बता रही हैं. दअरसल ये वीडियो 1 साल पुराना है और पायल ने इसे अपने अकाउंट पर नहीं बल्कि उस मिस्ट्री मैन ने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया था.

कौन हैं मिस्ट्री मैन?

वायरल वीडियो में पायल के साथ जो मिस्ट्री मैन दिखाई दे रहा है वो एक फेमस ट्रेवल यूट्यूबर है जिसका नाम अभिनव रेड्डी है. अभिनव अलग-अलग देश में जाकर अपने व्लॉग्स बनाते हैं. वहीं दुबई में हुए एक इवेंट का व्लॉग भी अभिनव ने अपने ‘अभी-ट्रेवल्स’ नाम के यूट्यूब चैनल पर शेयर किया था. इस वीडियो में अभिनव दुबई के शेख के गेटअप में हैं और वो मजाकिया अंदाज में पायल को बोल रहे हैं कि तुम मेरी 5वीं बीवी हो. इसके जवाब में पायल भी मजाकिया अंदाज में अभिनव को कहती हैं कि तुम मेरे 10वें पति हो.

कौन हैं पायल गेमिंग?

पायल की बात करें तो वो एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं और छत्तीसगढ़ के भिलाई की रहने वाली हैं. पायल ने अपने करियर की शुरुआत गेमिंग वीडियोज से की. जिसके बाद वो सोशल मीडिया की टॉप इंफ्लुएंसर बन गईं. पायल के इंस्टाग्राम पर 4.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं और यूट्यूब पर 4.5 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं. सोशल मीडिया पर भी उनकी वीडियो पर व्यूज मिलियन में आते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ