बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन और साउथ एक्ट्रेस श्रीलीला इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। दोनों को लेकर कई तरह की चर्चा सुनने में आ रही है। हालांकि, इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें श्रीलीला और कार्ति दोनों ही नजर आ रहे हैं। वीडियो में श्रीलीला के संग भीड़ में कुछ ऐसा हुआ, जो सुर्खियों में आ गया। आइए जानते हैं पूरा मामला?
श्रीलीला के साथ बदतमीजी
दरअसल, इस वक्त इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कार्तिक आर्यन आगे चल रहे हैं और उनके पीछे श्रीलीला भी चल रही हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि अचानक से भीड़ में से कोई श्रीलीला का हाथ खींच लेता है। हालांकि, इस दौरान एक्ट्रेस की टीम आनन-फानन में एक्शन लेती है और अभिनेत्री को सुरक्षित ले आती है।
कार्तिक आर्यन को खबर नहीं
ये सब इतना जल्दी कि किसी को कुछ समझने का मौका ही नहीं मिला। इसके कुछ सेकंड बाद कार्तिक आर्यन भी पीछे मुड़ते हैं। हालांकि, वो कोई रिएक्ट नहीं करते और ऐसा लगता है कि शायद उन्हें इस घटना के बारे में पता ही नहीं चला। हालांकि, इसके बाद श्रीलीला भी खुद को नॉर्मल रखते हुए स्माइल करते नजर आईं। वहीं, अब इंटरनेट पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
यूजर्स ने किए रिएक्ट
इतना ही नहीं बल्कि अब इस वीडियो पर लोगों के कमेंट्स भी आ रहे हैं। एक यूजर ने इस वीडियो को देखने रिएक्ट करते हुए कमेंट किया कि ऐसे कौन करता है यार। दूसरे यूजर ने कहा कि अब पीछे क्या हो रहा है? पीछे आंखें नहीं है। तीसरे यूजर ने लिखा कि ये क्या था, क्यों ऐसा करते हैं लोग। इस तरह के कमेंट्स लोगों ने कार्तिक और श्रीलीला के इस वीडियो को देखने के बाद किए हैं।
यह भी पढ़ें- अब किस पर फूटा जया बच्चन का गुस्सा? अभिषेक बच्चन के बाद मां का वीडियो भी वायरल
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
13 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
13 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
15 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
16 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
17 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
17 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
18 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
18 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
19 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines