अब किस पर फूटा जया बच्चन का गुस्सा? अभिषेक बच्चन के बाद मां का वीडियो भी वायरल

जया बच्चन अक्सर अपने गुस्से को लेकर चर्चा में रहती हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर जया के वीडियो सामने आते रहते हैं। हाल ही में भी कुछ ऐसा ही हुआ और जया एक बार फिर से अपने गुस्से को लेकर सुर्खियों में आ गईं।

Jaya Bachchan

Jaya Bachchan

बॉलीवुड का पॉपुलर परिवार यानी बच्चन परिवार अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में आ ही जाता है। फिर चाहे वो ऐश्वार्या राय और अभिषेक के तलाक रूमर्स को लेकर हो या फिर जया बच्चन के गुस्से को लेकर। इस वक्त सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें जया बच्चन गुस्से से तमतमाती नजर आ रही हैं। आइए जानते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला?

इंटरनेट पर जया का वीडियो वायरल

दरअसल, सोशल मीडिया पर जया बच्चन का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जया बच्चन खड़ी हुई हैं और इस दौरान एक लेडी पीछे से उन्हें बुलाती है और शायद फोटो के लिए कहती है क्योंकि इन दोनों के पीछे एक शख्स फोन में फोटो लेने के लिए तैयार नजर आ रहा है। जैसे ही लेडी, जया को बुलाती हैं, तो एक्ट्रेस पीछे मुड़ती हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

जया ने यूं किया रिएक्ट

जया को लेडी का इस तरह से बुलाना पसंद नहीं आया और उन्होंने लेडी का हाथ पकड़ा और बेहद अजीब तरह के रिएक्ट किया। हालांकि, वीडियो में लेडी और फोटो लेने वाला शख्स दोनों ही हंसते नजर आ रहे हैं। अब वहां पर हुआ क्या है इसको लेकर कोई साफ जानकारी तो नहीं है, लेकिन इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने जया को ट्रोल करना शुरू कर दिया है।

लोगों ने किया ट्रोल

एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि ऐसे घंमड़ी लोगों को क्यों इज्जत देते हो? दूसरे यूजर ने कहा कि जया जी अब गुस्सा नहीं बल्कि पागल हो गई हैं। तीसरे यूजर ने कहा कि वो सच में बुरी लेडी है। चौथे यूजर ने कहा कि अजीब प्राणी। एक अन्य ने कहा कि इससे अच्छी और दयालु तो रेखा जी हैं। एक और ने कहा कि बिग बी ने कितनी तकलीफों के साथ इस औरत के साथ अपनी लाइफ गुजारी होगी।

Jaya Bachchan

Jaya Bachchan

क्या बोले यूजर्स?

एक और ने कहा कि पब्लिक से बने हो और पब्लिक से ही एलर्जी है। एक ने कहा कि ये तो हमेशा ही गुस्से में रहती है। एक और ने लिखा कि इसको कोई मेंटल हॉस्पिटल ले जाओ। एक और ने कहा कि इस हिसाब से कितनी बार अमिताभ बच्चन का सिर फोड़ा होगा? इस तरह के कमेंट्स लोगों ने इस वीडियो को देखने के बाद किए हैं। News24 इन किसी भी कमेंट्स की जिम्मेदारी नहीं लेता है क्योंकि ये सिर्फ ट्रोलर्स का कहना है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ