Sreeleela: अभिनेत्री श्रीलीला इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक श्रीलीला की चर्चा हो रही है. चर्चा ये है कि श्रीलीला किसके प्यार में है? इंटरनेट पर अफवाह उड़ रही है कि श्रीलीला एक पॉपुलर क्रिकेटर को डेट कर रही हैं? आइए जानते हैं कि आखिर किसकी साथ श्रीलीला का नाम जुड़ रहा है?
किसे डेट कर रही श्रीलीला?
जानकारी की मानें, तो अभिनेत्री श्रीलीला का नाम इंडियन क्रिकेटर तिलक वर्मा के साथ जुड़ रहा है. सोशल मीडिया पर दोनों के अफेयर के चर्चे जोरों से चल रहे हैं. हालांकि, तिलक और श्रीलीला दोनों ने ही इन अफवाहों पर कोई टिप्पणी नहीं की है, लेकिन इंटरनेट यूजर्स ने वायरल हुए इस पल को दोनों के बारे में चल रही गॉसिप से जोड़ दिया है और अब लोगों का कहना है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं.
अफवाह या फिर सच?
दरअसल, पिछले कुछ दिनों से इंस्टाग्राम, रेडिट और X जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर श्रीलीला और तिलक के रिश्ते की अफवाहें फैल रही हैं. भले ही दोनों ने इस पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है, लेकिन फैंस दोनों की हर मूवमेंट पर नजर रख रहे हैं और अब यही अफवाह उड़ रही है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. अभी ये सिर्फ अफवाह है, लेकिन देखने वाली बात होगी कि क्या ये सच निकलती है या फिर बस झूठ है.
कैसे शुरू हुई चर्चा?
बता दें कि ये अफवाह तब शुरू हुई थी जब सूर्यकुमार यादव और तिलक का एक वीडियो वायरल हुआ. इस वीडियो में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज तिलक हेडफोन पहने होटल की लॉबी से गुजर रहे हैं और सूर्यकुमार उन्हें चिढ़ाते हुए कह रहे हैं कि वे प्यार में हैं, लेकिन उस वक्त सूर्यकुमार ने किसी का नाम नहीं लिया. हालांकि, कई फैंस ने उन्हें श्रीलीला से जोड़ दिया और देखते ही देखते वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया, जिससे डेटिंग की अफवाहें और भी बढ़ गईं. बता दें कि इसके पहले भी दोनों को लेकर ऐसी चर्चा सुनने में आ चुकी है.
यह भी पढ़ें- Urvashi Rautela ने Cannes 2026 में किसे किया कॉपी? नया लुक देख इंटरनेट पर तेज हुई चर्चा
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
11 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
11 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
12 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
13 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
14 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
15 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
15 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
16 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
16 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines