हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

24 साल की Sreeleela बनीं डॉक्टर, एक्टिंग संग पूरी की MBBS की पढ़ाई; डिग्री लेते हुए वीडियो वायरल

Sreeleela Becomes Doctor: साउथ सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस श्रीलीला डॉक्टर भी बन गई हैं. एक्ट्रेस ने एक्टिंग के साथ-साथ एमबीबीएस की डिग्री भी ली. सोशल मीडिया पर श्रीलीला का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो डिग्री लेते हुए नजर आ रही हैं.

विज्ञापन
श्रीलीला ने ली MBBS की डिग्री

Sreeleela Becomes Doctor: साउथ की फेमस एक्ट्रेस श्रीलीला ने एमबीबीएस की डिग्री ले ली है. एक्ट्रेस के साथ-साथ अब श्रीलीला डॉक्टर भी बन गई है. हाल ही में एक्ट्रेस की कॉन्वोकेशन सेरेमनी हुई, जहां फैकल्टी ने श्रीलीला को डॉक्टर की डिग्री दी. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है. वहीं एक्ट्रेस की वायरल वीडियोज और फोटोज ने तहलका मचा दिया है. फैंस भी श्रीलीला का टैलेंट देख काफी हैरान हैं. एक्टिंग के साथ-साथ पढ़ाई करना काफी मुश्किल साबित होता है लेकिन श्रीलीला ने साबित कर दिया कि मेहनत करने से सब हो सकता है.

श्रीलीला ने ली MBBS की डिग्री

श्रीलीला ने मुंबई के डीवाई पाटिल यूनिवर्सिटी  से अपनी एमबीबीएस की डिग्री ली है. इस दौरान एक्ट्रेस ने मरून कलर का कॉन्वोकेशन गाउन पहना और दूसरे छात्रों की तरह ही लाइन में लगीं. वहीं जब श्रीलीला की बारी आई तो फैकल्टी ने उन्हें डॉक्टर श्रीलीला कहकर संबोधित किया. इसके बाद श्रीलीला स्टेज पर गईं और फैकल्टी से डिग्री भी ली. सोशल मीडिया पर डिग्री लेते हुए एक्ट्रेस का वीडियो काफी वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें: कौन हैं Aishwarya Mohanraj? जिन्होंने इंजेक्शन से घटाया वजन; सोहा अली खान ने भी की तारीफ

विज्ञापन

वीडियो वायरल

वहीं सोशल मीडिया पर एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें एक्ट्रेस बाकी कंटेस्टेंट्स के साथ मिलकर ओथ लेती दिखाई दे रही हैं. इसके बाद ऐलान होता है कि अब वो ऑफिशियल तौर पर साल 2020 के बैच के डॉक्टर बन गए हैं. इस ऐलान के बाद श्रीलीला अपने दोस्तों से मिलती हैं और खुशी से जश्न मनाती नजर आती हैं. सोशल मीडिया पर फैंस श्रीलीला की हार्डवर्क की खूब तारीफ कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Border 2 और Mardaani 3 ने वर्ल्डवाइड कितना किया कलेक्शन? जानें दोनों में से कौन निकला सबसे आगे

विज्ञापन

एक्ट्रेस का एक्टिंग करियर

बता दें श्रीलीला ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत 2017 में तेलुगु फिल्म ‘चित्रांगदा’ से की थी. इसके बाद एक्ट्रेस 2019 में आई ‘किस’ मूवी में नजर आई थीं. वहीं उसी साल एक्ट्रेस ‘भराते’ मूवी में भी नजर आई थीं. इस दौरान एक्ट्रेस सिर्फ 17 साल की थीं. अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2: द रूल’ में श्रीलीला ने ‘किसिक’ गाने में डांस कर सबका दिल जीत लिया था. अब एक्ट्रेस बॉलीवुड में भी कार्तिक आर्यन के साथ डेब्यू करने जा रही हैं.

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola