Sreejita De Grandmother Passes Away: खुशियां कब गम में बदल जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। ऐसा ही कुछ बिग बॉस 16 और टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस श्रीजिता डे के परिवार के साथ हुआ। जहां एक तरफ एक्ट्रेस की शादी की तैयारियां चल रही थीं, तो वहीं दूसरी ओर ये खुशियां गम में बदल गईं। श्रीजिता डे की डोली उठने से पहले ही उनके घर से बेहद करीबी की अर्थी उठी और पूरा परिवार गम में चला गया।
श्रीजिता डे की दादी का निधन
दरअसल, बीते दिन यानी 28 अक्टूबर की सुबह श्रीजिता डे की दादी का निधन हो गया। गौरतलब है कि 10 नवंबर को श्रीजिता और माइकल ब्लोहम पपी की शादी होने वाली है। ऐसे में शादी की तैयारियां पूरे जोरों पर हैं, लेकिन शादी की तैयारियों के बीच एक्ट्रेस की दादी से निधन से फैमिली गम में डूब गई है। इस खबर की जानकारी बिग बॉस 16 फेम एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए अपने फैंस को दी है।
श्रीजिता ने शेयर किया पोस्ट
श्रीजिता डे ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी के साथ फोटो शेयर किया है। साथ ही लंबा-चौड़ा पोस्ट भी लिखा है। श्रीजिता डे ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा कि मेरी डिम्मा दादी/नानी आज सुबह हमें छोड़कर चली गईं। वो एक बेहद अच्छी इंसान थी और अपने चारों ओर प्यार बरसाकर रखती थी। वो सब बच्चों से भी बेहद प्यार करती थी।
यूजर्स ने किए कमेंट्स
मेरे दिल में हमेशा उनकी बेहद खास जगह रहेगी। हालांकि मैं जानती हूं कि वो जहां भी होगी बेहतर जगह होगी। उनकी खूबसूरत आत्मा को शांति मिले। अब श्रीजिता डे के इस पोस्ट पर यूजर्स जमकर रिएक्ट कर रहे हैं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहे हैं। एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट किया कि सो सॉरी… ये सुनकर बहुत दुख हुआ। वो सच में बेहद अच्छी थी… ओम शांति।
गोवा में होगी शादी
एक दूसरे यूजर ने लिखा कि ओम शांति। तीसरे यूजर ने लिखा कि मैं उन्हें जानता था, वो बहुत अच्छी थी। एक और यूजर ने लिखा कि भगवान आपको और आपके परिवार को इस गम से निकलने की हिम्मत दें। इस तरह कमेंट्स के जरिए यूजर्स एक्ट्रेस की दादी की आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहे हैं। इसके साथ ही अगर एक्ट्रेस की शादी की बात करें तो श्रीजिता डे ने पिछले साल माइकल ब्लोहम पेप से शादी की थी। वहीं, अब वो नवंबर में गोवा में बंगाली शादी करेंगी। यह शादी 10 नवंबर, 2024 को होगी और उनकी शादी में उनके करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों के शामिल होने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें- रातों-रात इंडस्ट्री से गायब हुईं ये हसीनाएं, कभी दर्शकों के दिलों पर करती थी राज
संबंधित खबरें
हनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
1 hr agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
2 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
3 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
4 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
5 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
5 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
5 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines