विदेशी कंटेंट क्रिएटर ज्योति मल्होत्रा का नया वीडियो सामने आया। इस वीडियो से उनके पाकिस्तानी कनेक्शन को लेकर फिर सवाल खड़े हो रहे हैं। पाकिस्तानी सिक्योरिटी के बीच चलते हुए ज्योति मल्होत्रा का नया वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो की बात करें तो इसमें यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा पाकिस्तान की एक पब्लिक लोकेशन पर दिखाई दे रही हैं। उनका ये वीडियो कोई स्कॉटिश यूट्यूबर बना रहा है। इस वीडियो में सबसे अहम चीज है, वो है सिक्योरिटी जो उनके साथ नजर आ रही है।
पाकिस्तानी सिक्योरिटी के साथ ज्योति मल्होत्रा का वीडियो वायरल
इस वीडियो में आप ये देखकर हैरान रह जाएंगे कि ज्योति मल्होत्रा के साथ 6 से 7 लोग नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये पाकिस्तानी सिक्योरिटी पर्सनल हैं। इतना ही नहीं इन सभी के हाथों में AK-47 भी दिखाई दे रही है। हथियारों के साथ चल रहे हैं सिक्योरिटी पर्सनल ज्योति के साथ मौजूद हैं। ये लोग आपको सेमी फॉर्मल कपड़ों में दिखाई देंगे। ये सभी गार्ड्स वीडियो में ज्योति मल्होत्रा को VIP की तरह सुरक्षा देते हुए नजर आ रहे हैं।
वीडियो वायरल होते ही खड़े हुए नए सवाल
अब एक आम यूट्यूबर को पाकिस्तान में इस तरह का VIP ट्रीटमेंट मिलेगा तो सवाल तो उठेंगे ही। पाकिस्तान में इतनी भारी सुरक्षा के बीच ज्योति मल्होत्रा का वीडियो सामने आना उनके लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है। उन्हें इस तरह देख सभी लोग हैरान हैं।अब इस तरह के सवाल किए जा रहे हैं कि क्या वाकई ज्योति मल्होत्रा ट्रैवल व्लॉगर हैं? या फिर वो किसी साजिश का हिस्सा हैं? साथ ही उन्हें पाकिस्तान में इतनी सुरक्षा की जरूरत क्यों थी? अब लोग ये भी जानना चाहते हैं।
ज्योति को क्यों थी सिक्योरिटी की जरूरत?
अभी तक ये भी कंफर्म नहीं हुआ है कि ज्योति मल्होत्रा के साथ नजर आ रहे सिक्योरिटी पर्सनल्स, सरकारी एजेंसियों से हैं या फिर ये यूट्यूबर के प्राइवेट बाउंसर्स हैं? एक वीडियो ने अब कई सवाल पैदा कर दिए हैं। आपको बता दें, हाल ही में ज्योति मल्होत्रा की राहुल गांधी संग एक तस्वीर भी वायरल हुई थी। हालांकि, वो फोटो फर्जी निकली।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
9 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
11 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
12 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
13 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines