SPY Trailer Out: एक्शन से भरपूर फिल्में हमेशा से ही दर्शकों को खूब पसंद आती रही हैं। निखिल सिद्धार्थ की जल्द रिलीज होने जा रही फिल्म ‘स्पाई’ में ना सिर्फ हैरतअंगेज एक्शन की रोमांचकारी झलक देखने को मिलेगी, बल्कि इसमें सस्पेंस, रहस्य और रोमांच का ऐसा अनूठा मिश्रण देखने को मिलेगा कि इसे देखकर दर्शक चकित रह जाएंगे। फिल्म में निखिल सिद्धार्थ और ऐश्वर्या मेनन मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
उल्लेखनीय है कि इस फिल्म की पूरी स्टारकास्ट ने शुक्रवार की शाम को मुम्बई के जाने-माने बीडीडी चाल में ‘स्पाई’ का हिंदी ट्रेलर आम लोगों के बीच लॉन्च किया है। ट्रेलर लॉन्च के मौके पर बॉलीवुड की और भी कई दिग्गज हस्तियां मौजूद थीं जबकि फिल्म के निर्माताओं में संगीता अहिर, कलापी नगाड़ा, चरणतेज उप्पलपत्ती और सन्नी खन्ना ने भी अपनी विशेष मौजूदगी दर्ज कराई।
यह भी पढ़ें- Kusum Ka Biyaah Trailer Release: 48 घंटों तक बांस के पुल पर फंसी बारात, ‘कुसुम का बियाह’ का ट्रेलर आउट
फिल्म ‘स्पाई’ का ट्रेलर रिलीज
सिने-प्रेमियों के बीच लॉन्च किए गए ‘स्पाई’ के ट्रेलर में निखिल सिद्धार्थ, ऐश्वर्या मेनन के अलावा सान्या ठाकुर, मकरंद देशपांडे, जीशु सेनगुप्ता, नितिन मेहता, रवि वर्मा, कृष्णा तेजा, प्रीशा सिंह और सोनिया सिंह के दमदार अभिनय की झलक देखी जा सकती है। उल्लेखनीय है कि जब से ‘स्पाई’ फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया है, तभी से सिने-प्रेमियों में इसकी जबर्दस्त चर्चा हो रही है और दर्शक बड़ी ही बेसब्री से फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।
जासूसी की दुनिया को अलग अंदाज में पेश करेगी फिल्म
जासूसी की दुनिया को एक अलग अंदाज में पेश करने वाली फिल्म ‘स्पाई’ के जरिए भारत समेत दुनिया के तमाम दर्शकों को कुछ ऐसा अनूठा एहसास होगा जो उनके लिए ना सिर्फ नया होगा, बल्कि कई मायनों में उनके लिए अभूतपूर्व भी साबित होगा।
यह भी पढ़ें- Anupam Kher Video: सतीश कौशिक की बेटी को लॉन्च करेंगे अनुपम खेर, एक्टर ने किया वादा
फिल्म की कहानी
‘स्पाई’ की कहानी देश की आजादी की लड़ाई लड़ने वाले नेताजी सुभाषचंद्र बोस के रहस्यमयी ढंग से लापता हो जाने के मिशन के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में निखिल सिद्धार्थ इस पूरे मिशन को लीड करते हुए नजर आएंगे। फिल्म में उनका सशक्त अंदाज दर्शकों का दिल जीत लेगा। ट्रेलर के पहले ही फ्रेम से इस बात का अंदाजा हो जाता है कि पूरी फिल्म में दर्शकों को किस तरह का रोमांच देखने को मिलने वाला है।
रहस्य और रोमांच से भरी है फिल्म
फिल्म ‘स्पाई’ के ट्रेलर में सांस थमा देने वाले एक्शन सीन्स, दिलों की धड़कने रोक देने वाली घटनाएं और कहानी में आने वाले एक से बढ़कर एक प्लॉट ट्विस्ट की झलक देखने को मिलती है। ट्रेलर के हरेक सीन में रहस्य और रोमांच की भरपूर झलक देखने को मिलती है, ऐसा रोमांच जो फिल्म देखते वक्त दर्शकों को अपनी सीट से उठने नहीं देगा।
सच और झूठ का पता लगाना आसान नहीं
गौरतलब है कि फिल्म का नायक इतिहास से जुड़े एक ऐसे रहस्य को उजागर करने के मिशन में लगा हुआ है, जिसके बारे में अब तक किसी ने भी जानने की कोशिश नहीं की है। ‘स्पाई’ में एक लीड जासूस के तौर पर निखिल सिद्धार्थ एक ऐसी दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं, जहां सच और झूठ का पता लगाना आसान काम नहीं है और उसका रास्ता कई तरह की जटिलताओं से भरा हुआ है।
बेहद धमाकेदार है फिल्म का ट्रेलर
फिल्म में भव्य स्तर पर फिल्माए गए दृश्य आधुनिक जासूसी कथा के परिचायक हैं। फिल्म के ट्रेलर में दिख रही छायांकन की झलक कुछ ऐसी है जो दर्शकों के सामने कहानी से जुड़े रहस्यों के खतरों को सशक्त तरह से पेश करते हुए सीधे दर्शकों के दिलों में उतर जाती है। विभिन्न तरह के एक्शन सीन्स, अत्याधुनिक तरह के स्पेशल इफेक्ट्स और सशक्त तरह का छायांकन फिल्म के ट्रेलर को अनूठे किस्म की रोचकता प्रदान करता है।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
फिल्म के ट्रेलर की प्रभावोत्पादकता को इस कदर बढ़ा देता है कि दर्शक जल्द ही इसे सिनेमाघरों में देखने को बेताब हो उठे हैं। उल्लेखनीय है कि ‘स्पाई’ का ट्रेलर देखकर दर्शकों का उत्साह चरम पर पहुंच गया है और फिल्म की कहानी के रहस्य को जानने के प्रति दर्शकों की उत्सुकता कई गुना बढ़ गई है। गौरतलब है कि देशभर में 29 जून को रिलीज होने जा रही ‘स्पाई’ तेलुगू के साथ-साथ हिंदी भाषा में भी रिलीज की जाएगी।
संबंधित खबरें
'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
19 mins ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
1 hr agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
2 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
3 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
3 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
4 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
5 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
1 day ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines