हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Unnati Tomar ने रोते रोते किया Digvijay Rathee को एक्सपोज, सोशल मीडिया पर छिड़ी वॉर

Unnati Tomar Exposed Digvijay Rathee: सोशल मीडिया पर बिग बॉस 18 के कंटेस्टेंट रह चुके दिग्विजय राठी और उनकी रूमर्ड एक्स गर्लफ्रेंड उन्नति तोमर के बीच वॉर शुरू हो चुकी है।

विज्ञापन
Unnati Tomar Exposed Digvijay Rathee

Unnati Tomar Exposed Digvijay Rathee: बिग बॉस 18 के कंटेस्टेंट रहे दिग्विजय सिंह राठी और उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड उन्नति तोमर के बीच विवाद अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन चुका है। उन्नति ने हाल ही में एक इंस्टाग्राम लाइव सेशन के दौरान अपने रिश्ते को लेकर बात की और दिग्विजय पर धोखा देने के गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना था कि दिग्विजय ने उन्हें धोखा दिया, जबकि वो उन पर धोखा देने का आरोप लगा रहे थे। उन्नति ने रोते-रोते दिग्विजय के बारे में कई ऐसी बातें कहीं जिन्हें सुनकर फैंस अब हैरान हैं।

दिग्विजय पर धोखा देने का आरोप

उन्नति ने इंस्टाग्राम लाइव में रोते हुए बताया कि वो पहले अपने पूर्व-बॉयफ्रेंड आदित्य से बात किया करती थीं, लेकिन दिग्विजय ने उन पर इतना दबाव डाला कि उन्होंने आदित्य से संपर्क करना बंद कर दिया। उन्नति ने कहा, ‘सब कुछ इतना खराब हो गया कि मैंने आदित्य से बात करना बंद कर दिया। मैं दिग्विजय के साथ घंटों बात करती थी और मुझे विश्वास था कि वो सच्चा है। मुझे नहीं पता था कि ये सब झूठ था।’

दिग्विजय को उन्नति ने किया एक्सपोज 

उन्नति ने बताया कि दिग्विजय अक्सर उनकी दूसरे लोगों से बातचीत पर कंट्रोल पाने की कोशिश करता था, खासकर आदित्य के साथ। उन्होंने आरोप लगाया कि जब भी वो आदित्य का नाम लेती थीं, तो दिग्विजय उन्हें ये कहकर रोकता था कि ‘उसे छोड़ दो और हमारे रिश्ते पर ध्यान दो।’ लेकिन जैसे-जैसे वक्त बीतता गया, उन्नति को समझ में आ गया कि दिग्विजय का मकसद सही नहीं था।

विज्ञापन

‘मैंने धोखा नहीं दिया, वो दूसरों के साथ सोता था’

उन्नति ने जोर देकर कहा कि दिग्विजय ने उन्हें धोखा देने का आरोप लगाया, लेकिन असल में वो खुद कई लड़कियों के साथ सो चुका था। उन्नति ने कहा, ‘वो अब कह रहा है कि मैंने उसे धोखा दिया, जबकि असल में वो दूसरों के साथ सोता था। अब मैं यही सोचती हूं कि काश मैंने उसे धोखा दिया होता।’

दिग्विजय का नंबर लीक हुआ

इस बीच एक और चौंकाने वाली घटना घटी जब उन्नति ने गलती से दिग्विजय का निजी नंबर सोशल मीडिया पर लीक कर दिया। हालांकि, उन्नति ने इस मामले पर अपनी सफाई दी और कहा कि ये एक गलती थी, जिसके लिए वो अब पछता रही हैं। उन्होंने लिखा, ‘नंबर लीक करने की मेरी एक गलती थी और मुझे इसका पछतावा है। ये एक बिना सोचे-समझे हुए लिया गया फैसला था और अब मैंने वो स्टोरी हटा दी है।’

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: एक-दूजे के हुए Prajakta Koli-Vrishank Kanal, शादी की पहली फोटोज आई सामने

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola