Akriti Negi Jashwanth Bopanna Breakup: वैलेंटाइन मंथ शुरू हो चुका है। अब वैसे तो लोगों को अपने आस-पास कपल्स और रोमांस ही देखने को मिलेगा। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और सेलिब्रिटीज भी रोमांटिक पोस्ट शेयर करते हुए नजर आएंगे। ऐसे में लोगों की नजरें अपने-अपने पसंदीदा कपल्स पर बनी रहेंगी। इंटरनेट पर पिछले कुछ समय से ‘स्प्लिट्सविला’ फेम कपल आकृति नेगी और जसवंत बोपन्ना छाए हुए हैं। इन दोनों को सोशल मीडिया पर पावर कपल तक कहा जाता है। फैंस इन दोनों को साथ देखकर खुद के लिए कपल गोल्स सेट करते हैं।
जसवंत ने आकृति संग कन्फर्म किया ब्रेकअप
हालांकि, अब आकृति नेगी और जसवंत बोपन्ना के फैंस को जोरदार झटका लगने वाला है। दरअसल, अब जो खबर सामने आई है उसके बाद इन दोनों के फैंस के दिल टूट जाएंगे। वैलेंटाइन से पहले ही आकृति और जसवंत का ब्रेकअप हो गया है। ये सिर्फ रूमर्स नहीं हैं, बल्कि इनके अलग होने की खबर कन्फर्म हो गई है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में जसवंत बोपन्ना ने खुद आकृति संग अपने ब्रेकअप पर मुहर लगाई है। जसवंत ने इस रिश्ते के खत्म होने का कारण भी रिवील कर दिया है।
जसवंत ने आकृति क्यों हुए अलग?
उनका कहना है कि दोनों ने आपसी सहमति से ये फैसला लिया है और अभी भी दोनों एक-दूसरे की रिस्पेक्ट करते हैं। जसवंत बोपन्ना ने ब्रेकअप का कारण देते हुए कहा, ‘हमने अलग होने का फैसला किया क्योंकि समय के साथ मुझे लगा कि हमारे रिलेशनशिप में बैलेंस शिफ्ट हो रहा है। मुझे महसूस हुआ कि एक रिश्ता तब चलता है, जब दोनों लोग उसमें बराबर इन्वेस्ट करते हैं और कहीं न कहीं, वो कनेक्शन पहले जैसा महसूस नहीं हो रहा था। ये एक मुश्किल फैसला था, लेकिन हमने इसे रिस्पेक्ट और अंडरस्टैंडिंग के साथ लिया, जिसकी जरूरत थी।’
यह भी पढ़ें: Arjun Kapoor की आवाज में क्यों सुनाई दिया दर्द? वीडियो देख फैंस भी हुए इमोशनल
ब्रेकअप के बाद कैसा है आकृति और जसवंत का रिश्ता?
जसवंत बोपन्ना ने आगे कहा, ‘ये होना ही था। मैं किसी को ब्लेम नहीं करता या मेरे मन में कोई हार्ड फीलिंग्स नहीं हैं, भले ही कुछ कन्फ्यूजन हो, मुझे पता है कि क्लैरिटी मिलने में समय लगता है। आगे बढ़ते हुए, मैं बस हम दोनों के लिए स्पेस और रिस्पेक्ट चाहता हूं। मुझे उम्मीद है कि हम दोनों जैसे-जैसे आगे बढ़ेंगे, व्यक्तिगत तौर पर हमें सपोर्ट किया जाएगा।’ आपको बता दें, पिछले कुछ दिनों से ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि इन दोनों के बीच कुछ तो ठीक नहीं चल रहा। अब फैंस को सच पता चल गया है।
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
8 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines