कौन हैं Soundous Moufakir? ग्लैमर में बॉलीवुड हसीनाओं से नहीं कम, Bigg Boss 19 का मिला ऑफर

Bigg Boss 19: सलमान खान के शो ‘बिग बॉस सीजन 19’ के लिए एक्ट्रेस साउंडस मौफाकिर को अप्रोच किया गया है। साउंडस पहले ही एक रियलिटी शो जीत चुकी हैं और कई रियलिटी शो का हिस्सा रह चुकी हैं।

Bigg Boss 19

'बिग बॉस सीजन 19' के लिए अब साउंडस मौफाकिर का नाम सामने आ रहा है। (Photo Credit- Instagram)

Bigg Boss 19: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस सीजन 19’ के लिए एक नई एक्ट्रेस को अप्रोच किया गया है। इस बार लगता है मेकर्स शो में ग्लैमर डालने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। तभी तो वो एक के बाद एक खूबसूरत एक्ट्रेसेस को अप्रोच कर रहे हैं। मुनमुन दत्ता के बाद अब सलमान खान के शो ‘बिग बॉस सीजन 19’ में मशहूर एक्ट्रेस साउंडस मौफाकिर की एंट्री के चांस दिखाई दे रहे हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, साउंडस मौफाकिर भी मेकर्स की लिस्ट में हैं और उनकी भी इस शो में आने की उम्मीदें हैं।

कई रियलिटी शोज में दिख चुकी हैं साउंडस मौफाकिर

अगर आप नहीं जानते कि साउंडस मौफाकिर कौन हैं? तो बता दें, ये एक फ्रेंच-मोरक्कन मॉडल और एक्ट्रेस हैं। इन्हें आप ‘स्प्लिट्सविला 14’ में देख चुके हैं। साउंडस मौफाकिर ने न सिर्फ इस शो में पार्टिसिपेट किया था, बल्कि वो इस रियलिटी शो की विनर भी हैं। इसके अलावा वो ‘रोडीज सीजन 18’ में भी में ही दिखाई दे चुकी हैं। उन्होंने रोहित शेट्टी के शो ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 13’ में भी हिस्सा लिया था। यानी वो कई रियलिटी शोज में नजर आ चुकी हैं।

म्यूजिक वीडियो में भी किया काम

आपको बता दें, साउंडस मौफाकिर नेटफ्लिक्स के पॉपुलर शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का भी हिस्सा बनी थीं। वो गुरु रंधावा जैसे सिंगर्स के साथ म्यूजिक वीडियो भी कर चुकी हैं। साउंडस मौफाकिर अब तक कई हिट म्यूजिक वीडियो में दिखाई दी हैं और सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलर हैं। उनकी हॉट तस्वीरें और वीडियो अक्सर फैंस का अटेंशन ग्रैब कर लेते हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 669K फॉलोअर्स हैं और उनका अकाउंट बोल्ड फोटोज से भरा पड़ा है। उनकी खूबसूरती के तो सभी दीवाने हैं।

‘बिग बॉस 19’ में हो सकती है साउंडस मौफाकिर की एंट्री

अब लगता है उनके इस ग्लैमर के साथ मेकर्स ‘बिग बॉस सीजन 19’ को और भी मजेदार और स्पाइसी बनाना चाहते हैं। हालांकि, अभी तक ये कन्फर्म नहीं हुआ है कि इस सीजन ‘बिग बॉस’ में साउंडस मौफाकिर हिस्सा लेने वाली हैं या नहीं। हालांकि, उन्हें देखकर यही लगता है कि अगर उन्हें इतने बड़े शो में बुलाया जाएगा, तो वो ये मौका अपने हाथ से गलती से भी जाने नहीं देंगी। अगर वो ‘बिग बॉस सीजन 19’ में आ गईं, तो उनकी खूबसूरती सबका दिल जीतने के लिए काफी है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ