Spirit Movie First Look: साउथ सुपरस्टार प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘स्पिरिट’ का पहला पोस्टर रिलीज किया गया है. न्यू ईयर 2026 के मौके पर फिल्म के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने प्रभास के फैंस को सरप्राइज गिफ्ट दिया है. फिल्म के पहले लुक में प्रभास के साथ ‘स्पिरिट’ की लीड एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी भी बेखौफ अंदाज में दिखाई दीं. प्रभास और तृप्ति के लुक को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है. साल 2023 में आई ‘एनिमल’ की तरह ही न्यू ईयर की आधरी रात पर ही ‘स्पिरिट’ का पोस्टर रिलीज किया गया है.
प्रभास और तृप्ति का लुक
‘स्पिरिट’ का पहला पोस्टर ही दमदार और डार्क है, जिसने ऑडियंस की एक्साइटमेंट और तेज कर दी है. पोस्टर में प्रभास की कमर पर पट्टियां बंधी हुई हैं और उनके सामने तृप्ति डिमरी खड़ी हैं. तृप्ति प्रभास के मुंह में लगी सिगरेट को सुलगाती नजर आ रही हैं. हाथों में लाइटर पकड़े तृप्ति डिमरी का अंदाज भी काफी बेखौफ दिखाई दे रहा है. वहीं तृप्ति डिमरी जहां व्हाइट कलर की साड़ी पहने नजर आ रही हैं तो वहीं प्रभास व्हाइट कलर की पैंट पहने और आंखों पर चश्मा लगाए हुए हैं और उनकी कमर पर सफेद पट्टियां बंधी हैं.
यह भी पढ़ें: Dhurandhar ने कमा डाले करोड़ों, फिर क्यों हुआ करोड़ों का नुकसान, क्या है वजह?
संदीप रेड्डी वांगा ने किया पोस्ट
न्यू ईयर 2026 के मौके पर आधी रात में संदीप रेड्डी वांगा ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर ‘स्पिरिट’ के पहले लुक को रिवील किया है. पोस्टर के कैप्शन में संदीप रेड्डी वांगा ने लिखा, ‘भारतीय सिनेमा… अपने अजनुबाहु को देखें. नव वर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं. स्पिरिट फर्स्ट लुक.’ पोस्टर देखते ही फैंस को अभी से ही तृप्ति और प्रभास की जोड़ी पसंद आ गई है.
यह भी पढ़ें: विदेश नहीं भारत में ही हैं Salman Khan, मायानगरी को छोड़ कहां गए भाईजान?
‘एनिमल’ से खूखांर लुक!
सोशल मीडिया पर ‘स्पिरिट’ का पहला पोस्टर देखते ही फैंस के बीच भी क्रेज देखने को मिलने लगा है. फैंस इस फिल्म की थिएटर रिलीज का इंतजार कर रहे हैं. हालांकि अभी तक मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज डेट नहीं बताई है. वहीं पहले पोस्टर को देखकर लग रहा है कि ये फिल्म रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ से भी ज्यादा खूंखार होने वाली है. बता दें संदीप रेड्डी वांगा के डायरेक्शन में बनी ‘एनिमल’ साल 2023 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म साबित हुई थी.
संबंधित खबरें
मैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
17 mins agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
1 hr agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
2 hrs agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
4 hrs agoLIVE: 'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
4 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
5 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
22 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
22 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
23 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines