हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Box Office Collection: Spider-Man के आगे फीकी पड़ी 'द ओडिसी', गुरुवार को फिल्मों ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर किया इतने का कलेक्शन

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों हॉलीवुड फिल्मों ने अपना दबदबा बनाए रखा है. सिनेमाघरों में Spider-Man Brand New Day और ‘द ओडिसी’ जमकर देखी जा रही है. आइए जानते हैं कि दोनों फिल्मों ने आज कितने का कलेक्शन किया है?

विज्ञापन
Spider Man Brand New Day vs The Odyssey भारतीय बॉक्स ऑफिस पर किसने किसने किया ज्यादा कलेक्शन

हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम हॉलैंड और जेंडाया की फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ 30 जुलाई को थिएटर्स में रिलीज की गई थी. इस मूवी को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया है. फिल्म फिलहाल बड़े पर्दे पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. वहीं क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द ओडिसी’ 17 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी. फिल्म को शुरुआत का काफी साथ मिला था. लेकिन अब मूवी की कमाई में काफी गिरावट दर्ज की गई है. खास बात यह है कि इस मूवी में भी हॉलीवुड स्टार टॉम हॉलैंड अहम किरदार में नजर आए हैं.

यह भी पढ़ें: ‘दिवालिया हो गए थे…’, ‘गोलमाल’ एक्ट्रेस का सालों बाद छलका दर्द, कर्ज चुकाने के लिए की थी C-ग्रेड फिल्में

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने 8वें दिन कितने का किया कलेक्शन?

टॉम हॉलैंड की फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ को रिलीज हुए आज यानी 6 अगस्त 2026 को 8 दिन हो चुके हैं. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने पहले दिन 60.60 करोड़ छापे थे, वहीं दूसरे दिन 49.35 करोड़, तीसरे दिन 70. 25 करोड़ का कलेक्शन किया था. इस मूवी ने 8वें दिन 14.00 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. फिल्म ने 8 दिनों में 334.50 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. इस मूवी को 6 भाषाओं में रिलीज किया गया है. लेकिन फिल्म ने सबसे ज्यादा कलेक्शन हिंदी और इंग्लिश में किया है. ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’  ने इंग्लिश में 182.40 करोड़ और हिंदी में 119.60 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: OTT पर आते ही छाई ये 8 एपिसोड हॉरर-थ्रिलर सीरीज, क्लाइमैक्स देख कांप जाएगी रूंह

द ओडिसी ने 21वें दिन छापे इतने करोड़

वहीं क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द ओडिसी’ की बात करें, तो इस मूवी को रिलीज हुए आज यानी 6 अगस्त 2026 को 21 दिन हो चुके हैं. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने 21वें दिन खबर लिखे जाने तक 2.15 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. वहीं मूवी ने 21 दिनों में  158.75 करोड़ रुपये छाप डाले हैं. इस फिल्म को 4 भाषाओं में रिलीज किया गया था. फिल्म ने इंग्लिश भाषा में 132.85 करोड़ और हिंदी में 16.73 करोड़ का बिजनेस किया है. हालांकि, फिल्म ने तमिल भाषा में 3.49 करोड़ और तेलुगु भाषा में 5.68 करोड़ रुपये छापे हैं.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola