5 Reasons To Watch Special Ops 2: बॉलीवुड एक्टर के. के. मेनन, विनय पाठक, सैयामी खेर और करण टैकर जैसे स्टारों से सजी वेब सीरीज स्पेशल ऑप्स सीजन 2 जियो हॉटस्टार पर लौट आई है। इस सीरीज की शुरुआत वहीं से होती है, जहां पर कुछ चैप्टर्स खत्म किए गए थे लेकिन दूसरा सीजन काफी अलग जिम्मेदारियों के साथ लौटा है। इस बार हिम्मत सिंह (के. के. मेनन) को AI और चीन के नापाक मंसूबों का सामना करना है। स्पेशल ऑप्स का दूसरा सीजन पहले और दूसरे एपिसोड में हर किरदार और उनकी भूमिकाओं से रूबरू करवाता है लेकिन बाद के एपिसोड की कहानी ऐसा मोड़ लेती है कि इसे आप लास्ट तक देखे बिना रह नहीं सकते हैं। हम आपको स्पेशल ऑप्स 2 देखने के 5 कारण बताएंगे।
हिम्मत सिंह की जोरदार वापसी
स्पेशल ऑप्स के दूसरे सीजन का सबसे बड़ा प्वाइंट जो इसे देखने लायक बनाता है, वह के. के. मेनन यानी हिम्मत सिंह की वापसी है। पहले एपिसोड के पहले ही मिनट से उन्होंने अपने किरदार और जिम्मेदारियों को जिस बखूबी के साथ में निभाया है, वह काबिल-ए-तारीफ है। उनके डायलॉग में वजन दिखता है।
करण टैकर का एक्शन
टीवी के गुड लुकिंग एक्टर करण टैकर स्पेशल ऑप्स के दूसरे सीजन में भी दमदार एक्शन दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। कहां स्वीटनेस दिखानी है और किस जगह पर एंग्री यंग लुक देना है, ये सब करण बखूबी जान चुके हैं, जो उनके किरदार फारुख में नजर आया है।
सिनेमेटोग्राफी कर देगी इम्प्रेस
डायरेक्टर नीरज पांडे ने स्पेशल ऑप्स 2 का डायरेक्शन तो बखूबी किया ही है। इसके अलावा सिनेमेटोग्राफी कमाल ही की गई है। हर सीन को उसकी जरूरत के हिसाब से बेहतरीन ढंग से स्क्रीन पर दिखाया गया है। ये सीरीज का एक प्लस पॉइंट है।
यह भी पढ़ें: Friday Release: OTT से थिएटर तक आया एंटरटेनमेंट का सैलाब, रिलीज हुईं 8 फिल्में-सीरीज
AI और थ्रिल का तड़का
इस बार स्पेशल ऑप्स 2 की शुरुआत ही AI टेक्नोलॉजी के साथ हुई है जब AI साइंटिस्ट पीयूष भार्गव (आरिफ जकारिया) को किडनैप कर लिया जाता है। कहानी में AI के अलावा साइबर वारफेयर और थ्रिल का जबरदस्त तड़का लगाया गया है।
इंडो-चाइना वॉर की झलक
स्पेशल ऑप्स सीजन 2 में कहानी और चुनौतियां भी नई हैं। इस बार पाकिस्तान नहीं बल्कि इंडिया और चीन के बीच चलने वाले तनाव की झलक परोसी गई है। अगर आपने जियो हॉटस्टार की ये सीरीज नहीं देखी है, तो वीकेंड पर जरूर देखें।
संबंधित खबरें
बॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
50 mins agoLIVE: 'नई-नवेली' का 'द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी' गाना हुआ रिलीज
1 hr ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
1 hr agoइन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
11 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
15 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
16 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
17 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
18 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
19 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines