Spanish Director Patricia Franquesa: फिल्म इंडस्ट्री में कई बार ऐसी चीजें होती हैं, जो हजम करने लायक नहीं होती। ना सिर्फ आम इंसान बल्कि बड़े सेलेब्स के साथ भी अक्सर बुरी हरकतें हो जाती हैं। ऐसा ही कुछ हुआ मशहूर स्पैनिश फिल्ममेकर पेट्रीसिया फ्रांकेसा (Patricia Franquesa) के साथ। जी हां, एक बार जब पेट्रीसिया फ्रांकेसा का लैपटॉप चोरी हो गया था और हेकर्स ने उनसे कहा कि अगर फिरौती की रकम नहीं दी तो वो पेट्रीसिया की प्राइवेट फोटोज लीक कर देंगे। हालांकि हैकर्स ने कुछ फोटोज फिल्ममेकर की फैमिली संग शेयर कर दी थी।
पेट्रीसिया फ्रांकेसा ने किया घटना का जिक्र
इस किस्से के बारे में बात करते हुए फिल्ममेकर पेट्रीसिया फ्रांकेसा ने बताया कि साल 2019 में जब मैं एक कैफे में बैठी थी, तब चोरों ने मेरा लैपटॉप चुरा लिया था। इस बारे में बात करते हुए फिल्ममेकर ने आगे कहा कि लैपटॉप को चोरी करने के तीन महीने बाद चोरों ने मुझसे पैसों की डिमांड की और कहा कि अगर मैंने उन्हें पैसे नहीं दिए तो वो मेरी प्राइवेट फोटोज लीक कर देंगे। पेट्रीसिया ने कहा कि मैं नहीं जानती थी कि जिन लोगों ने लैपटॉप चुराया है वो हैकर्स हैं या कौन?
Patricia Franquesa
खुद को कंट्रोल करने का तरीका
इसके आगे उन्होंने कहा कि इस सिचुएशन में मैंने खुद को कंट्रोल करने के बारे में सोचा और इसलिए मैंने इस घटना पर एक डॉक्यूमेंट्री बनाने की सोची, जिसमें पूरी घटना का विवरण दिया। उन्होंने कहा कि इस घटना पर डॉक्यूमेंट्री बनाना मेरा खुद को कंट्रोल करने का तरीका था और ये मैंने खुद को बचाने के लिए किया, जो मेरे लिए भी एक अलग एक्सपीरियंस होने वाला था। फ्रांकेसा ने कहा कि मेरे लिए इस सिचुएशन में ये सब करना बड़ी बात थी। हालांकि इससे मुझे मदद मिल रही थी।
फैमिली संग शेयर की फोटोज
पेट्रीसिया ने कहा कि किसी भी इंसान के लिए इस तरह की सिचुएशन में काम करना किसी बड़ी परीक्षा से कम नहीं, लेकिन ये एक जोखिम भरा काम है, क्योंकि पूरी दुनिया इसको देखती है। चूंकि लोग इसके बारे में नहीं जानते हैं तो ऐसे में ये और भी मुश्किल हो जाता है कि आप इसे किस तरह से पेश करते हैं। फिल्ममेकर ने आगे कहा कि मेरे परिवार के लिए ये सबसे मुश्किल घड़ी थी क्योंकि हैकर्स ने मेरे फ्रेंड्स, परिवार और सहकर्मियों को कुछ फोटो लीक कर दी थी। इसको लेकर वो बहुत सीरियस थे।
Patricia Franquesa
डॉक्यूमेंट्री में हैकर्स का जिक्र
फ्रांकेसा ने अपनी डॉक्यूमेंट्री में इस पर एक्शन लेते हुए बताया है कि कैसे उन्हें सीसीटीवी फुटेज की जांच करवाई और पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों की पहचान को गुप्त रखते हुए अरेस्ट किया। डॉक्यूमेंट्री में दिखाया गया कि कैसे फिल्ममेकर के लैपटॉप को तीन लोग चुरा लेते हैं। डॉक्यूमेंट्री में इन तीनों के फेस को बलर कर दिया गया है और पहचान छुपाई गई है, लेकिन पुलिस की परवाह किए बिना हैकर्स फ्रांकेसा से जबरन वसूली करने के अपने प्रयास जारी रखते हैं।
यह भी पढ़ें- Zaheer Iqbal की बहन कौन? क्या Sonakshi Sinha की होने वाली ननद भी फिल्म दुनिया से रखती हैं रिश्ता?
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
3 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
6 hrs agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
6 hrs agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
9 hrs agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
9 hrs agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
10 hrs ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
11 hrs agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
11 hrs agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines