Toxic: सुपरस्टार यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिकः ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ की रिलीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. फैंस फिल्म ही नहीं बल्कि ट्रेलर को लेकर भी बेहद एक्साइटेड हैं. अब ट्रेलर को लेकर जल्द ही लोगों का इंतजार खत्म होने वाला है. ये तो सभी जानते हैं कि इस फिल्म का ट्रेलर आज यानी 8 अगस्त को रिलीज किया जा रहा है. इस बीच जान लेते हैं कि फिल्म का ट्रेलर कब और कितने बजे रिलीज किया जाएगा.
कब रिलीज होगा ट्रेलर?
दरअसल, फिल्म के मेकर्स ने ट्रेलर रिलीज के समय का ऐलान कर दिया है. इसको लेकर फिल्म ‘टॉक्सिक’ के एक्स पेज पर एक पोस्ट शेयर किया गया है. मेकर्स ने फिल्म से यश का नया पोस्टर जारी करते हुए ये ऐलान किया है कि फिल्म का ट्रेलर 8 अगस्त शाम 7:01 बजे रिलीज किया जाएगा.
यश का स्टाइलिश लुक
इस पोस्टर में अगर यश के लुक की बात करें तो पोस्टर में यश काले जैकेट और पैंट में बेहद स्टाइलिश और डॉमिनेंट अंदाज में नजर आ रहे हैं. उनकी भारी दाढ़ी उनके लुक को और दमदार बना रही है और उनके पीछे आग की लपटें दिखाई दे रही हैं. ऐसा लगता है कि वो पीछे की ओर कुछ उछालते या फ्लिक करते हैं, जिसके बाद जोरदार धमाका होता है.
यश और नंबर 8 का कनेक्शन
फिल्म से यश के इस पोस्टर को देखकर साफ है कि इस फिल्म में एक्शन का जबरदस्त डोज देखने को मिलने वाला है और एक्शन लवर्स के लिए ये एक तगड़ी डोज होगी. इतना ही नहीं बल्कि अब लोगों ने यश के साथ नंबर 8 का कनेक्शन भी निकालना शुरू कर दिया है और इसको लेकर अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं.
लोगों ने लगाए कयास
गौरतलब है कि यश का जन्म भी 8 जनवरी को हुआ था, इसलिए उनके फैंस इस नंबर को खास मानते हैं. इसी वजह से एक फैन ने लिखा है कि 8.8.24- शूटिंग शुरू हुई, 8.8.26- ट्रेलर, 7.01 PM- ट्रेलर का समय, 26.8.26- फिल्म रिलीज, यश और ‘8’ की कभी खत्म ना होने वाली लव स्टोरी.
ट्रेलर की रिलीज का इंतजार
वहीं, दूसरे यूजर ने कहा कि 7+1=8, 8 को लेकर जुनून. एक और ने लिखा कि ये अब तक का सबसे बेहतरीन पोस्टर है. इस तरह से अब लोगों ने नंबर 8 के साथ यश का कनेक्शन निकाला है. अब हर किसी को फिल्म के ट्रेलर के रिलीज होने का इंतजार है. देखने वाली बात होगी कि इसे लोगों का कैसा रिस्पॉन्स मिलता है.
यह भी पढ़ें- ‘उन्हें मुझ पर…’, पिता को याद कर इमोशनल हुए Pradeep Rawat के बेटे, क्या बोले विक्रमादित्य?
संबंधित खबरें
इन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
3 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
8 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
9 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
10 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
11 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
12 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
13 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
14 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines