हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

बाप सुपरस्टार फिर भी किया फैक्ट्री में काम; किस्मत से बना एक्टर, आज 350 करोड़ की संपत्ति का मालिक

South Superstar Who Worked in Cloth Factory: साउथ के इस सुपरस्टार को आज तमिल इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर्स में गिना जाता है, उनकी नेट वर्थ आज बड़े-बड़े सुपरस्टार्स को भी टक्कर देती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये अभिनेता कभी भी एक्टिंग की दुनिया में नहीं आना चाहता था। वो कुछ और करना चाहता था। साउथ के सुपरस्टार का असली नाम भी कुछ और है। चलिए आपको बताते हैं क्या है एक्टर का असली नाम और उसकी नेट वर्थ कितनी है।

विज्ञापन
South Superstar Whose Net Worth is 350 crores

South Superstar Suriya Net Worth: बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक एक्टर्स का नाम बदलने का फंडा काफी आम है। अक्सर या तो खुद के इंट्यूशन पर या फिर किसी और के सुझाव पर एक्टर्स अपना नाम बदल लेते हैं। वो स्क्रीन पर एक नए नाम का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे ही एक साउथ का सुपरस्टार है जिसने कभी 736 रुपये में नौकरी की लेकिन आज वो करीब 350 करोड़ रुपये की संपत्ति का मालिक है। इस अभिनेता को ‘आता माझी सटकली’ एक्टर के तौर पर भी जाना जाता है। इस अभिनेता के बारे में ऐसा कहा जाता है कि ये हर डायरेक्टर का फेवरेट है।

एक फेमस डायरेक्टर के कहने पर एक्टर ने अपना नाम बदला। ये वो एक्टर है जिसने कभी कपड़े की फैक्ट्री में काम किया। पैसे के नाम पर जिसे सिर्फ इतने पैसे मिलते थे कि वो दो वक्त की रोटी खा लेता था। बिजनेसमैन बनने की चाह लेकर चल रहे इस अभिनेता को किस्मत एक्टिंग की दुनिया में ले आई। फिर देखते ही देखते ये ना ही सिर्फ ऑडियंस का बल्कि फिल्ममेकर्स का भी फेवरेट बन गया। जी हां वो कोई और नहीं साउथ सुपरस्टार सूर्या है।

अभिनय की दुनिया में नहीं आना चाहते थे सूर्या

अभिनेता शिवकुमार के बेटे सूर्या ने हाल ही में अपना 49वां जन्मदिन मनाया है। दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में फेमस अभिनेताओं में से एक सूर्या ने ‘सोरारई पोटरु’ से लेकर ‘सिंघम’ जैसी कई दक्षिण भारतीय ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सूर्या शुरू में अभिनय को अपना करियर नहीं बनाना चाहते थे?

कपड़ा कारखाने में किया काम

20 साल की आयु में सूर्या को फिल्म ‘आसाई’ का प्रस्ताव मिला था, लेकिन उन्होंने इस प्रस्ताव को नकार दिया। उन्होंने ये फैसला अपने पिता से अलग पहचान बनाने के लिए लिया था। बस यही सोचते हुए उन्होंने सिर्फ 736 रुपये के वेतन के साथ एक कपड़ा कारखाने में काम शुरू किया। एक इंटरव्यू में सूर्या ने कहा- ‘जब मैं पढ़ाई कर रहा था, एक अभिनेता के बेटे के रूप में, लोग मुझसे पूछते थे कि क्या मैं अपने पिता के साथ काम करना चाहूंगा। लेकिन मेरे पिता हमेशा कहते थे कि किसी भी काम की शुरुआत से पहले, एक डिग्री हासिल करें और अपना करियर खुद बनाएं।’
बिजनेसमैन बनना चाहते थे सूर्या

सूर्या ने अपने पिता और एक्टर शिवकुमार के सामने अपना व्यापार शुरू करने की इच्छा रखी थी। 736 रुपये के वेतन पर काम करते हुए उन्हें कपड़े का व्यापार करने का विचार आया था, लेकिन उनकी किस्मत को तो कुछ और ही मंजूर था। उनकी किस्मत आखिर कार उन्हें एक्टिंग की दुनिया में ले ही गई। सूर्या ने 1997 में ‘नेरुक्कु नेर’ से अपना डेब्यू किया, जब उस वक्त वो महज 22 साल के थे। ये फिल्म मणि रत्नम द्वारा निर्मित की गई थी। ‘नेरुक्कु नेर’ के बाद, सूर्या के पहले चार साल इंडस्ट्री में कुछ खास नहीं थे। उन्हें 2001 में ‘नंधा’ नामक फिल्म में सबसे बड़ा मौका मिला। इस फिल्म में फाइनली सूर्या इंडस्ट्री में अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहे।

सूर्या का असली नाम सरवणन शिवकुमार

सूर्या के बारे में बेहद कम लोगों को ही पता है कि उनका असली नाम सरवणन शिवकुमार है। निर्देशक मणि रत्नम ने उनका स्क्रीन नाम सूर्या रखा था। उन्हीं के कहने पर सूर्या ने अपना नाम बदला। जब सूर्या फिल्म इंडस्ट्री में आए, तो तमिल इंडस्ट्री में एक और अभिनेता सरवणन भी थे, इसलिए मणि रत्नम ने उनसे नाम बदलने की सलाह दी ताकि कोई दोनों एक्टर्स में कन्फ्यूजन ना हो।

एक्टिंग के अलावा सूर्या ने निर्माण और प्लेबैक सिंगिंग में भी हाथ आजमाया है। उन्होंने 2006 में अभिनेत्री ज्योतिका से विवाह किया। उनके दो बच्चे हैं, एक बेटी जिसका नाम दिया है और एक बेटा जिसका नाम देव है। वर्तमान में, सूर्या दक्षिण भारत के सबसे महंगे अभिनेताओं में से एक हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति करीब 350 करोड़ रुपये है।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें