Kanguva के फ्लॉप होने के 3 कारण, बॉक्स ऑफिस पर क्यों धराशायी हुई Suriya-Bobby की जोड़ी?

Kanguva Box Office Flop: सूर्या और बॉबी देओल की पीरियोडिक ड्रामा ‘कंगुवा’ इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों से एक थी लेकिन फिल्म वो कमाल नहीं कर पाई जिसकी शायद उम्मीद लगाई गई थी। 

Kanguva Box Office Collection

Kanguva Box Office Collection

Kanguva Box Office Flop: साउथ सुपरस्टार सूर्या और बॉबी देओल की फिल्म ‘कंगुवा’ हाल ही में गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म को लेकर पहले से काफी बज बना हुआ था लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म वो कमाल नहीं दिखा पाई जिसकी शायद उम्मीद थी। चलिए आपको बताते हैं आखिर क्यों फिल्म फ्लॉप हुई।

 ‘कंगुवा’ फिल्म कैसे हुई फ्लॉप?

सैकनिल्क के मुताबिक, ‘कंगुवा’ ने अपनी ओपनिंग डे पर 24 करोड़ रुपए की कमाई की। लेकिन दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में भारी गिरावट आई, जब शुक्रवार को फिल्म सिर्फ 9.5 करोड़ रुपए ही कमा पाई, वहीं तीसरे दिन फिल्म ने मामूली 3.68 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 9.85 करोड़ रुपए कमाए। वहीं चौथे दिन यानी पहले रविवार को फिल्म ने 4.06 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 10.25 करोड़ रुपए कमाए। चार दिनों के बाद भारत में फिल्म का कुल कलेक्शन 53.6 करोड़ रुपए पहुंच गया, लेकिन फिल्म को बनाने में पोड्यूसर ने 355 करोड़ का बड़ा बजट लगाया था जिसकी वजह से फिल्म फ्लॉप की कैटेगरी में मानी जा रही है।

फिल्म की घिसी-पिटी स्टोरीलाइन

फिल्म को लेकर बने माहौल में ये अनुमान था कि सूर्या की फिल्म तमिल इंडस्ट्री को एक बड़ी पैन इंडिया हिट देने वाली है, लेकिन पहले ही दिन से फिल्म की शुरुआत काफी निराशाजनक रही। ‘कंगुवा’ के रिव्यूज बहुत ही नेगेटिव रहे और फिल्म के कमजोर स्क्रीनप्ले के कारण ये ऑडियंस को प्रभावित नहीं कर पाई। इसी वजह से फिल्म का वर्ड ऑफ माउथ भी काफी नेगेटिव रहा। इसका असर ये हुआ कि फिल्म पहले ही वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हो गई।

दिशा पाटनी का कोई खास रोल नहीं 

फिल्म में फैंस दिशा पाटनी के रोल के लिए काफी एक्साइटेड थे लेकिन जब फिल्म रिलीज हुई तो दिशा का किरदार काफी छोटा नजर आया। रिव्यूज में दिशा के रोल को सिर्फ सेक्स अपील के तौर पर देखा गया।

‘द साबरमती रिपोर्ट’ को मिले पॉजिटिव रिस्पॉन्स 

विक्रांत मैसी और राशी खन्ना की गोधरा कांड पर बनी फिल्म हाल ही में शुक्रवार को रिलीज हुई जिसने बॉक्स ऑफिस पर तो खास कमाई अब तक नहीं की लेकिन फिल्म की काफी पब्लिसिटी हो रही है जिसकी वजह से सूर्या की फिल्म थोड़ा पीछे रह गई है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ