Sathyaraj Birthday: साउथ फिल्मों के जाने-माने अभिनेता सत्यराज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. आज 3 अक्टूबर को सत्यराज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. सत्यराज ने हमेशा ही अपने काम से लोगों का दिल जीता है और सिनेमा में अपनी एक खास और अलग पहचान बनाई है. आज हम आपको अभिनेता की लाइफ से जुड़े कुछ खास किस्से बता रहे हैं. आइए जानते हैं कि कैसे उन्होंने खुद से बड़े सुपरस्टार के पिता का रोल निभाया और कैसे वो एक किरदार से रातोंरात स्टार बन गए?
मां नहीं चाहती थी फिल्मों में काम करें बेटा
साउथ के पॉपुलर अभिनेता सत्यराज, जो ‘कटप्पा’ के किरदार से पॉपुलर हैं, आज उनका जन्मदिन हैं. सत्यराज ने अपनी लाइफ में कई उतार-चढ़ाव देखें हैं, लेकिन फिर भी उन्होंने अपनी मेहनत और लग्न से इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई. सत्यराज की मां नहीं चाहती थीं कि वो कभी फिल्मों में काम करें, लेकिन अभिनेता की जिद और फिल्मों के प्रति उनके लगाव ने उन्हें कभी पीछे नहीं हटने दिया और वो एक शानदार कलाकार के रूप में दुनिया के सामने आए.
एक किरदार ने रातोंरात बनाया स्टार
अभिनेता सत्यराज ने 250 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है, लेकिन उनका एक किरदार ऐसा है, दो दुनियाभर में पॉपुलर हो गया था. एक्टर का ये रोल ना सिर्फ मशहूर हुआ था बल्कि इसके पीछे एक सवाल भी रह गया था, जिसका जवाब लोगों को दो साल बाद मिला था. दरअसल, यहां हम सत्यराज के बेहद पॉपुलर किरदार ‘कटप्पा’ की बात कर रहे हैं, जो आज भी उतना ही पॉपुलर है. इस रोल ने एक ही रात में सत्यराज को दुनिया में पहचान दिलाई थी.
फिल्म के एंड में किया था हीरो का मर्डर
सत्यराज का यही वो रोल भी है, जिसमें उन्होंने फिल्म के एंड में हीरो को मार दिया था और लोगों के मन में रह गया था कि कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा? फिल्म में सत्यराज की जमकर तारीफ हुई थी और उन्होंने खूब नाम कमाया था. भले ही ‘कटप्पा’ के रोल ने सत्यराज को खूब पॉपुलैरिटी दिलाई, लेकिन इसके पहले भी वो तमिल सिनेमा में खूब मशहूर थे.
4 साल बड़े सुपरस्टार के बने पिता
सत्यराज ने सुपरस्टार रजनीकांत के संग भी काम किया है. हालांकि, इसमें सबसे मजेदार बात ये है कि सत्यराज ने रजनीकांत के पिता का किरदार निभाया था. जी हां, साल 1982 में आई फिल्म ‘बेशर्म’ में सत्यराज अभिनेता रजनीकांत के पिता बने थे. उस वक्त सत्यराज की उम्र 31 साल थी और रजनीकांत 35 साल के थे.
यह भी पढ़ें- Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari और Kantara Chapter-1… बॉक्स ऑफिस पर किसका कैसा हाल?
संबंधित खबरें
अविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, जीती चमचमाती ट्रॉफी और 20 लाख रुपए
1 hr agoखतरों के खिलाड़ी 15 का आज होगा ग्रैंड फिनाले, इन 5 खिलाड़ियों में होगी कांटे की टक्कर; जानें कितनी है प्राइज मनी
5 hrs agoपावर स्टार पवन सिंह की मां की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में लगाया गले; पत्नी ज्योति ने की दुआ
6 hrs agoकौन हैं रचिता राम? जिनके बर्थडे सेलिब्रेशन में फैन ने पकड़े एक्ट्रेस के गाल; वीडियो हुआ वायरल
10 hrs agoRise and Fall 2 में लड़ाई भूल शहजाद पूनावाला बने स्वरा भास्कर के फिटनेस कोच, शो में एक्ट्रेस के छलक पड़े आंसू
11 hrs agoनहीं रहे साउथ सिनेमा के फिल्ममेकर सिंगीथम श्रीनिवास राव, 94 की उम्र में ली अंतिम सांस
13 hrs agoमीका सिंह ने Bigg Boss 20 के घर में जमाया रंग, गानों पर झूमे कंटेस्टेंट्स; गुल्लू-लव का कपल डांस वायरल
14 hrs agoसलमान खान की 'मातृभूमि' सिनेमाघरों में कब होगी रिलीज? फिल्म के नए वर्जन को मिली हरी झंडी!
15 hrs ago'डटकर सामना किया…', शाहरुख खान ने स्मित मच्छार की बहादुरी को किया सलाम; पोस्ट हुआ वायरल
17 hrs agoDrishyam 3 Box Office Collection: 'दृश्यम 3' ने 2 दिनों में 100 करोड़ किए पार, जानें वर्ल्डवाइड कितनी की कमाई
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines