South Superstar: ना सिर्फ हिंदी बल्कि साउथ के भी कई ऐसे स्टार्स हैं, जिन्होंने अपने जीवन में खूब संघर्ष किया है. आज हम आपको एक ऐसे ही सुपरस्टार के बारे में बता रहे हैं, जिनकी पहली ही फिल्म को रिलीज होने में 25 साल लग गए थे. हालांकि, अपनी मेहनत के दम पर अब इन्होंने इंडस्ट्री में अपनी एक खास और अलग पहचान बनाई हैं. सिनेमा में इनके योगदान के लिए अब इन्हें देश के सबसे बड़े सम्मान दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. आइए जानते हैं इनके बारे में…
मोहनलाल को मिलेगा सम्मान
दरअसल, हम किसी और की नहीं बल्कि मशहूर सुपरस्टार मोहनलाल की बात कर रहे हैं. जी हां, मोहनलाल ही वो अभिनेता हैं, जिन्हें इस बार दादा साहब फाल्के पुरस्कार से नवाजा जाएगा. बीते दिन यानी शनिवार को इसका ऐलान किया गया है. मोहनलाल की बात करें तो एक्टर ने 47 साल के अपने करियर में 400 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है.
फिल्म ‘मंजिल वर्जिनिया पुक्कल’
गौरतलब है कि मोहनलाल ने महज 18 साल की उम्र में इंडस्ट्री में कदम रखा था. हालांकि, इस फिल्म को सेंसरशिप नहीं मिली थी और 25 साल बाद सिंगल थिएटर में आई थी. साल 1980 में एक्टर ने फिल्म ‘मंजिल वर्जिनिया पुक्कल’ से विलेन के तौर पर डेब्यू किया था. इसके अलावा अगर उनकी अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो दीवाली पर उनकी फिल्म ‘वृषभ’ रिलीज हो रही है.
दादा साहब फाल्के पुरस्कार
मोहनलाल की बात करें तो अपनी लाइफ में उन्होंने कई उतार-चढाव देखें हैं. एक्टर ने तमिल, हिंदी, तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया है. उनके काम को हमेशा लोगों ने सराहा है और खूब तारीफ की है. बता दें कि दादा साहब फाल्के पुरस्कार से पहले भी मोहनलाल को कई सम्मान मिल चुके हैं. अभिनेता को दादा साहब फाल्के पुरस्कार मिलने पर सभी ने उन्हें बधाई दी है.
यह भी पढ़ें- Aditya Rikhari के कॉन्सर्ट में जमकर हुआ हंगामा, दो लड़कियों ने मचाया बवाल, वीडियो वायरल
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
8 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
10 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
11 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
12 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
12 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
13 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
13 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
14 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
16 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines