Naga Chaitanya and Shobhita Tied Knot: साउथ स्टार नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला ने आज पूरे रस्म-रिवाज के साथ शादी कर ली है। हैदराबाद के अन्नपूर्णा स्टूडियो में एक खूबसूरत पारंपरिक समारोह में उनकी शादी हुई। अब इस शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आ गई हैं। नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला आज यानी 4 दिसंबर, 2024 को शादी के बंधन में बंध गए हैं। उनकी भव्य दक्षिण भारतीय शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। इस जोड़े ने अपने खास दिन के लिए पारंपरिक पोशाक पहना है। जहां नागा ने पंचा पहना वहीं शोभिता ने पारंपरिक कांजीवरम साड़ी में नजर आ रही हैं।
सामने आईं तस्वीरें
नागा चैतन्य और शोभिता की शादी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई है, जिसमें उनके लुक को देखा जा सकता है। ये तस्वीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। यहां हम कुछ पोस्ट शेयर कर रहे हैं, जिसमें दोनों की शादी की तस्वीरों को देखा जा सकता है।
अन्नपूर्णा स्टूडियो में शादी
नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला ने अन्नपूर्णा स्टूडियो में शादी की, जो नागा चैतन्य के परिवार की विरासत माना जाता है। इसे 1976 में उनके दादा, महान अक्किनेनी नागेश्वर राव द्वारा स्थापित किया गया है। यह बंजारा हिल्स में 22 एकड़ में फैला स्टूडियो है। इस पूरे स्टूडियो को खूबसूरती से सजाया गया था। इस समारोह में करीब 400 मेहमान शामिल हुए, जिनमें करीबी परिवार और दोस्त शामिल थे। बताया जा रहा है कि खास मेहमानों में एनटीआर, राम चरण, अल्लू अर्जुन और उपासना कोनिडेला के साथ-साथ महेश बाबू और नम्रता शिरोडकर भी शामिल थीं।
संबंधित खबरें
आयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
26 mins agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
52 mins agoरजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
1 hr agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
4 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
5 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
6 hrs agoKoffee With Karan 9 में सलमान खान समेत गेस्ट बनेंगे ये 20 सितारे!
8 hrs agoBigg Boss 20: 'तेरे जैसे बहुत देखे...', काजी तौकीर से फिर भिड़े स्काउट
8 hrs agoBreaking Bad के स्टार RJ Mitte का 34 की उम्र में हुआ निधन
10 hrs agoLIVE: यामी गौतम 'नई-नवेली' के गाने लॉन्च के लिए जाएंगी राम मंदिर
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines