Popular Film Producer R. M. Veerappan Passed Away: फिल्म इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आई है। अब देश के एक जाने-माने फिल्म प्रोड्यूसर का अचानक से निधन हो गया है। पूरी फिल्म इंडस्ट्री पर शोक के बादल छा गए हैं। हर कोई दुखद खबर सुन मातम मना रहा है। जैसे ही ये कहबर बाहर आई कि मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर अब हमारे बीच नहीं रहे सभी लोग उदास हो गए। दरअसल, इन्होंने कई साल तक लोगों को बेहतरीन फिल्में देकर एंटरटेन किया है। बड़े-बड़े सुपरस्टार्स को इस प्रोड्यूसर ने अपनी फिल्म में एक्टिंग करने का मौका दिया है और इस लिस्ट में साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) से लेकर कमल हासन (Kamal Haasan) तक का नाम शामिल है।
कॉर्पोरेट अस्पताल में तोड़ा दम
लेकिन इतने बड़े एक्टर्स के साथ काम कर चुके ये प्रोड्यूसर अब हमारे बीच नहीं रहे। खबर आई है कि मशहूर मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर आरएम वीरप्पन (R. M. Veerappan) अब हमारे बीच नहीं रहे। चेन्नई में उनका निधन हो गया है। इस खबर से हर तरफ मातम छा गया है। कहा जा रहा है कि आज यानी मंगलवार दोपहर 2 बजे एक कॉर्पोरेट अस्पताल में आरएम वीरप्पन ने दम तोड़ा है। उनकी मौत की वजह उम्र संबंधी समस्या बताई जा रही हैं।
साउथ की सुपरहिट फिल्में की थी प्रोड्यूस
बता दें, उनकी उम्र 98 साल थी। वो एक बड़े प्रोड्यूसर थे और तमिल फिल्म इंडस्ट्री में उनका काफी नाम था। उन्होंने अपने करियर में कई बड़ी हिट फिल्में दी हैं। सुपरहिट फिल्म ‘Ranuva Veeran’ जिसमें रजनीकांत, श्रीदेवी (Sridevi) और चिरंजीवी (Chiranjeevi) जैसे दिग्गज कलाकार थे उसके निर्माता भी वीरप्पन ही थे। इसके अलावा उन्होंने ‘Thanga Magan’, ‘Kakki Sattai’, ‘Oorkavalan’, ‘Kadhal Parisu’ और ‘Baashha’ जैसी फिल्में भी प्रोड्यूस की हैं।
राजनीति में भी दिखाया था दम
फिल्मों के अलावा उन्होंने पॉलिटिक्स में भी अपनी गहरी छाप छोड़ी थी। वीरप्पन ने पूर्व मुख्यमंत्री एम जी रामचन्द्रन (M G Ramachandran) के मंत्रिमंडल में मंत्री के रूप में काम किया था। वो एक सफल पॉलिटिशियन के रूप में भी जाने जाते थे। लेकिन अब उनके जाने से न सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री को गहरा धक्का लगा है बल्कि राजनीति की दुनिया में भी गम की सुनामी आ गई है। सोशल मीडिया पर अब सभी लोग प्रोड्यूसर के निधन पर दुख जताते हुए उनकी आत्मा की शांति की दुआ कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
जाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
37 mins agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
1 hr agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
2 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
2 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
3 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
22 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 day agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines