South Movies That Are Free to Watch: अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ ने सिनेमाघरों में धूम मचाई हुई है। फिल्म ने अब तक भारत में ही नहीं बल्कि विदेश में भी कमाल का परफॉर्म किया है। अब तक इस फिल्म ने भारत में 600 करोड़ के पार कमाई कर ली है। हालांकि आप फ्री में भी साउथ के एक्शन और ड्रामा का मजा उठा सकते हैं। यूटयूब पर इन 3 फिल्मों को आप कभी भी देख सकते हैं।
थीरन (Theeran)
इस फिल्म में एक्शन, थ्रिलर और सस्पेंस का भरपूर मजा मिलेगा। इस फिल्म की कहानी एक ऐसे पुलिस अफसर की है जो हाइवे पर लूट-पाट और मर्डर जैसी घटनाओं को अंजाम देने वाला गिरोह को पकड़ता है। ये कहानी रियल लाइफ पर बेस्ड है। इसे आप यूट्यूब पर भी देख सकते हैं, साथ ही ओटीटी प्लेटफॉर्म Aha पर भी इस फिल्म का मजा उठा सकते हैं। इस फिल्म में हीरो के तौर पर कार्थी नजर आए थे।
जॉन लूथर (John Luther)
साल 2022 में आई इस फिल्म में एक्टर जयसूर्या ने मुख्य भूमिका निभाई है। आपको बता दें जॉन लूथर 2022 की भारतीय मलयालम भाषा की क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जिसका डायरेक्शन अभिजीत जोसेफ ने किया है। फिल्म की मुख्य फोटोग्राफी नवंबर 2021 में शुरू हुई थी। इस फिल्म में जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा। इस फिल्म को भी आप यूट्यूब पर फ्री में देख सकते हैं।
कैथी (Kaithi)
इस फिल्म में एक्टर कार्थी ने दिल जीत लेने वाला एक्शन किया है। ‘कैथी’ को आप सोनी लिव पर हिंदी में देख सकते हैं। ‘कैथी’ (भोला रीमेक) उस साल रिलीज हुई, जब साउथ की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक थी। अजय देवगन की ‘भोला’ की कहानी सीधे तौर पर ‘कैथी’ से प्रेरित है, जिसमें एक अनाथ आश्रम में पल रही बच्ची और जेल में बंद कैदी की दिलचस्प कहानी दिखाई गई है, लेकिन इसमें कई ट्विस्ट और टर्न भी जोड़े गए हैं। ‘कैथी’ की कहानी बेहद मजबूत और आकर्षक है। इस क्राइम थ्रिलर फिल्म को आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार, एमएक्स प्लेयर और सोनी लिव पर हिंदी में देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Year-Ender 2024: इस साल इन बॉलीवुड सेलेब्स के घर गूंजी किलकारियां!
संबंधित खबरें
टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले में बाल-बाल बचे बिग बॉस विनर करणवीर मेहरा
5 hrs ago'जो सलमान संग काम करेगा…', टाइगर पर हमले की बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
7 hrs agoमुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने की गोलीबारी
8 hrs ago'मुझे किडनैप कर लिया...', 'लॉक अप 2' फेम आकांक्षा चौधरी के साथ हुई बदसलूकी
11 hrs agoरणबीर कपूर ने गाया YJHD का 'कबीरा' गाना, दुर्गा पूजा पंडाल से वीडियो वायरल
12 hrs agoप्रभास की Spirit की रिलीज डेट रिवील, रणबीर कपूर की 'रामायण' से होगा क्लैश?
13 hrs agoKoffee With Karan 9 के दूसरे गेस्ट बने रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा
14 hrs agoनीति मोहन पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता का हुआ निधन
16 hrs ago'आई एम सॉरी...', सलमान खान ने पिता सलीम से क्यों मांगी माफी?
16 hrs ago'बिग बॉस 20' से इस कंटेस्टेंट का कटेगा पत्ता, सामने आया नाम
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines