हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Diwali वीकेंड को खास बना देंगी साउथ की ये 6 फिल्में, IMDb रेटिंग भी जबरदस्त

South Movies On OTT: घर बैठकर दिवाली वीकेंड को खास बनाने के लिए फिल्मों से अच्छा मौका और क्या हो सकता है? आज हम आपको साउथ की 6 जबरदस्त फिल्मों के बारे में बताएंगे जिसे IMDb पर जबरदस्त रेटिंग मिली है।

विज्ञापन
South Movies On OTT.

South Movies On OTT: दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में कार्तिक आर्यन की हॉरर कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया 3 और अजय देवगन की एक्शन फिल्म सिंघम अगेन रिलीज हो गई है। दोनों ही फिल्मों को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है। खैर अगर आप इन दोनों ही फिल्मों को देख चुके हैं और दिवाली वीकेंड को थोड़ा और खास बनाना चाहते हैं तो हम आपके लिए आज साउथ की टॉप फिल्मों की पूरी लिस्ट लेकर आए हैं।

इन फिल्मों को IMDb पर भी जबरदस्त रेटिंग मिली है। आइए जानते हैं इन फिल्मों के बारे में जो आपके दिवाली वीकेंड को मजेदार बना देंगी।

विक्रम वेधा

एक विक्रम वेधा सैफ अली खान और ऋतिक रोशन की है, जबकि यह फिल्म आर माधवन और विजय सेतुपति की फिल्म है। फिल्म की कहानी सही और गलत के नजरिए को बताती है कि क्या जो सही लगता है, वो वाकई सही होता है? फिल्म काफी जबरदस्त है, जिसे IMDb रेटिंग वाली लिस्ट में नंबर 6 पर जगह मिली है। इस दिवाली वीकेंड आप इस फिल्म का लुत्फ उठा सकते हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: सलमान खान इन 6 फिल्मों से दिवाली पर कर चुके धमाका, इस साल कैमियो से जीता दिल

कैथी

थलापति विजय की अधिकतर फिल्में जबरदस्त होती हैं। यही वजह है कि उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है। हालांकि अब थलापति ने फिल्मों को टाटा बाय बोल दिया है लेकिन इस दिवाली वीकेंड पर आप एक्टर की फिल्म कैथी देख सकते हैं जिसे IMDb रेटिंग वाली फिल्मों की लिस्ट में नंबर 5 की जगह दी गई है। फिल्म की कहानी एक जमीन पर कब्जा करने वाली बड़ी कंपनी और अपराधी के बीच जंग पर आधारित है।

विज्ञापन

प्रेमम

अगर आप दिवाली वीकेंड के मौके पर एक्शन और थ्रिलर से दूर कुछ रोमांटिक देखना चाहते हैं तो फिल्म प्रेमम को सेलेक्ट कर सकते हैं। इस फिल्म की कहानी काफी खूबसूरत है, जिसमें एक शख्स की कहानी दिखाई गई है जिसे अपनी जिंदगी में प्यार पाने के लिए 3 मौके मिलते हैं। तीसरा वाला उस शख्स को प्यार और सुकून दे पाएगा या नहीं यह फिल्म देखने के बाद पता चलेगा। इस फिल्म को IMDb लिस्ट में 4 नंबर की जगह दी गई है।

उस्ताद होटल

फिल्म उस्ताद होटल भी इस लिस्ट में शामिल है, जिसे IMDb फिल्मों की लिस्ट में 3 नंबर की जगह दी गई है, जबकि 10 में से 8.2 की रेटिंग मिली है। फिल्म की कहानी एक शख्स पर है, जिसे प्रोफेशनल शेफ बनना होता है लेकिन जिंदगी उसे एक छोटे से रेस्टोरेंट में लाकर खड़ा कर देती है, जो उसके दादाजी का होता है। अपने दादा के तजुर्बे और सोच से उस शख्स की जिंदगी बदल जाती है।

विज्ञापन

बाहुबली- द बिगनिंग

साउथ सुपरस्टार प्रभास और अनुष्का शेट्टी स्टारर फिल्म बाहुबली- द बिगनिंग फिल्म जबरदस्त है, जिसे एसएस राजामौली ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में प्रभास के अलावा राणा दुग्गावती और तमन्ना भाटिया भी अहम किरदार में हैं। फिल्म को IMDb की लिस्ट में दूसरे नंबर की जगह मिल चुकी है। वहीं इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।

बाहुबली-2

बाहुबली की अपार सफलता के बाद फिल्म बाहुबली-2 रिलीज हुई जिसने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। इस फिल्म को IMDb फिल्मों की लिस्ट में पहले नंबर की जगह मिली है। वहीं फिल्म को 10 में से 8.2 की रेटिंग मिली है। अगर आपने प्रभास स्टारर इस फिल्म को अभी तक नहीं देखा है तो इस दिवाली वीकेंड में जरूर देख डालें।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola