South Korean Actor Kim Woo Bin: बॉलीवुड से लेकर साउथ या फिर हॉलीवुड से लेकर के ड्रॉमा ही क्यों ना हो? जी हां, दर्शक अपने चाहने वाले सितारों के बड़े फैन होते हैं। हर कोई अपने चाहने वाले स्टार्स के बारे में हर अपडेट रखता है। हालांकि आज हम आपको साउथ कोरिया के एक ऐसे एक्टर के बारे में बता रहे हैं, जो मौत को छूकर लौटे हैं। आखिर कौन हैं ये अभिनेता… आइए जानते हैं…
साउथ कोरियाई अभिनेता किम वू बिन
दरअसल, हम जिसकी बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि साउथ कोरियाई अभिनेता किम वू बिन हैं, जो इस वक्त नेटफ्लिक्स की ‘ऑफिसर ब्लैक बेल्ट’ फिल्म को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। 13 सितंबर को इस फिल्म का प्रीमियर किया गया और इसी के साथ किम सिनेमाई एक्शन के साथ वापस आए हैं। किम की एक्टिंग के लोग दिवाने हैं और उन्हें खूब पसंद भी करते हैं।
कैंसर से लड़ी लड़ाई
गौरतलब है कि किम ने साल 2017 में नासॉफिरिन्जियल कैंसर का सामना किया और अब उन्होंने अपनी इस जर्नी के बारे में बात की है। इस बारे में बात करते हुए किम ने कहा कि कैंसर से जुझने के बाद उनकी एजेंसी सिडस ने एक आधिकारिक बयान जारी किया था। इस बयान में कहा गया कि अनकंट्रोलली फोंड स्टार को इलाज की वजह से अपने प्रोजेक्ट्स के कमिटमेंट को लेकर पीछे हटना पड़ रहा है।
बेहद मुश्किल टाइम था- किम
अपने इलाज के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि ये समय बेहद मुश्किल था और किसी के लिए भी ये आसान नहीं होता। साल 2019 में जब मुझे पता लगा कि मैं इससे ठीक हो गया हूं और मेरी जान बच गई है, तो मैं बेहद खुश हुआ क्योंकि मुझे आखिरकार इससे राहत मिल गई। उन्होंने कहा कि मैं बहुत पॉजिटिव हूं और इसलिए जाहिर है कि मैं इससे परेशान नहीं हुआ।
लोगों ने दी दुआएं
मैंने कभी उम्मीद नहीं छोड़ी और हमेशा इससे लड़ने की कोशिश की। जब डॉक्टर ने मुझे ये खबर दी थी तो मेरे पैरों तले जमीन खिसक गई थी और मुझे लगा था कि ये कोई फिल्मी पर्दे की कहानी है। जब डॉक्टर ने मुझे कहा कि मेरे पास बस 6 महीने हैं… तो मुझे थोड़ा-सा डर लगा और चौंक गया। मुझे बस लगा कि ये बस एक सपना था। हालांकि मेरे मन में ये कभी नहीं आया कि मैं इस पर कंट्रोल नहीं कर सकता। अभिनेता ने कहा कि लोगों ने हमेशा मेरे लिए दुआ की और उनकी दुआ से मैं इससे ठीक हो पाया। मुझे जो ताकत मिली है, उसके पीछे लोगों का ही सपोर्ट है।
यह भी पढ़ें- Ajay Devgn की एक्ट्रेस कौन? जिसने गोद में बेटा लेकर पति को किया LipLock
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
2 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
3 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
4 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
5 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
6 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
7 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
7 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
8 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
8 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines