Vandana Saini
मेरा नाम वंदना सैनी है। मैं पिछले सात साल से मीडिया से जुड़ी हुई हूं और India News, Patrika जैसे संस्थानों के साथ काम कर चुकी हूं। अब मैं News24 के साथ काम कर रही हूं।
Read More---विज्ञापन---
South Crime Thriller Movies on OTT: आज के बदलते समय में लोगों का सबसे ज्यादा ध्यान ओटीटी (OTT) खींच रहा है। हर दिन ओटीटी के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं, जिनको दर्शकों का काफी अच्छी रिस्पॉन्स भी मिल रहा है, जिसका अंदाजा उनकी IMDb रेटिंग से लगया जा सकता है। ओटीटी पर हर दिन हॉलीवुड, बॉलीवुड, K ड्रामा से लेकर साउथ की फिल्में और सीरीज रिलीज होती है, जिनमें हॉरर, कॉमेडी, रोमांटिक, क्राइम और थ्रिलर शामिल हैं।
जैसा देखा जा सकता है कि लोगों का इंटरेस्ट अब बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड के साथ-साथ साउथ की फिल्मों की तरफ भी बढ़ता जा रहा है। ऐसे में अगर आप भी क्राइम-थ्रिलर मूवीज देखने को शौकीन हैं तो आज हम आपको ऐसी साउथ फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं। इस फिल्मों को देखने के बाद आपका भी दिमाग चकरा जाएगा। इस लिस्ट में साउथ की टॉप क्राइम थ्रिलर मूवीज के नाम शामिल है।
अट्टाकथी दिनेश, मुरुगादॉस, समुथिरकानी, किशोर और अजय घोष की साल 2015 में आई फिल्म ‘विसारनै’ (Visaranai) लेखक विसारनाई एम. चंद्रकुमार के लॉक-अप नाम की नोवल पर आधारित है। इसको IMDb पर 8.4 की रेटिंग मिली है, जिसको आप ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix पर देखा जा सकता है।
साउथ इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस ज्योतिका की फिल्म ‘पोंमगल वांधल’ (Ponmagal Vandhal) की कहानी एक साहसी महिला वकील की है, जो सीरियल किलर के आरोप में फंसी महिला का केस कोर्ट में अपने तरीके से पेश करती हैं, लेकिन इस दौरान उस वकील को क्या कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ता है यह देखने लायक है। इस फिल्म को IMDb पर 6.7 की रेटिंग मिली है। इस फिल्म को Amazon Prime Video पर देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Box Office Report: ‘लियो’ को जबरदस्त टक्कर दे रही ’12वीं फेल’, ऐसी रही दोनों की कमाई
साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म ‘जन गण मन’ (Jana Gana Mana) में पृथ्वीराज सुकुमारन, ममता मोहनदास और सूरज वेंजारामूडु को डिजो जोस एंटनी द्वारा निर्देशित किया गया है। फिल्म की कहानी एक प्रोफेसर की मौत की इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी जांच एक मेहनती पुलिस अधिकारी करता है और जैसे-जैसे मामला की जांच रंग लाती है वो अधिकारी परेशानियों में घिरता नजर आता है। इस फिल्म को IMDb पर 8.3 की रेटिंग मिली। इस फिल्म को Netflix पर देख सकते हैं।
इसी साल 2023 में रिलीज हुई आर. सरथकुमार, अशोक सेल्वन, निखिला विमल, सरथ बाबू और सुनील सुखदा की फिल्म ‘पोर थोजिल’ को IMDb पर 8.0 की रेटिंग मिली है। ये फिल्म हत्याओं के एक समूह की कहानी सुनाती है। इस फिल्म को Sony Liv पर देखा जा सकता है। (South Crime Thriller Movies on OTT)
इसी साल 2023 में रिलीज हुई ‘विदुथलाई भाग 1’ (Viduthalai Part 1) में सोरी, विजय सेतुपति, भवानी श्री, गौतम वासुदेव मेनन, राजीव मेनन और इलावरासू जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं। ये एक पीरियड क्राइम ड्रामा फिल्म है, जिसको IMDb पर 8.3 की रेटिंग मिली है। इस फिल्म की कहानी पुलिस और मक्कल पदई नामक एक चरमपंथी ग्रुप के बीच झगड़े पर आधारित है। इस फिल्म को आप Zee5 पर देख सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।