South Director M Manikandan: हाल ही में पॉपुलर तमिल फिल्म ‘कदैसी विवसायी‘ (Kadaisi Vivasayi) की एक्ट्रेस कासियाम्मल (Kasiammal) की हत्या की खबर सामने आई थी। अब इस फिल्म के डायरेक्टर को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आ रही हैं। ‘कदैसी विवसायी’ के डायरेक्टर और मशहूर फिल्ममेकर मणिकंदन (M Manikandan) के घर चोरी हो गई है। बता दें, मणिकंदन को साल 2014 में अपनी पहली ही फिल्म ‘काका मुत्तै’ (Kaaka Muttai) से इंडस्ट्री में फेम मिल गया था। इसके बाद से वो लगातार सुपरहिट फिल्में देते चले गए। वहीं, इस बार वो अपनी कसी फिल्म की वजह से नहीं बल्कि उनके घर पर हुई एक बड़ी चोरी के चलते खबरों में बने हुए हैं।
यह भी पढ़ें: शराबी बेटे ने पीट-पीटकर ली एक्ट्रेस की जान, लट्ठ से उतारा मौत के घाट
डायरेक्टर के ड्राइवर ने दी पुलिस को सूचना
सिल्वर स्क्रीन पर ब्लॉकबस्टर मूवीज देकर तहलका मचाने वाले मणिकंदन के मदुरै की उसिलामपट्टी वाले घर में डकैती हुई है। इस दौरान चोर उनके घर से कैश और सोना लेकर फरार हो गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके घर से एक लाख रुपये और पांच भर सोना चोरी हुआ है। दरअसल, मणिकंदन का जन्म तमिलनाडु के मदुरै की उसिलामपट्टी में हुआ है। लेकिन अपने वर्क कमिटमेंट्स की वजह से वो चेन्नई में रह रहे हैं। ऐसे में उनके पीछे से उनका असिस्टेंट और ड्राइवर उनके घर का ख्याल रखता है। लेकिन शाम को ड्राइवर ने घर का दरवाजा खुला देखा तो उसने तुरंत पुलिस को इस बात की जानकारी दी।
इस फिल्म के लिए मिला नेशनल अवार्ड
अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और केस दर्ज किया जा चुका है। चोरों की तलाश अभी भी जारी है। बता दें, मणिकंदन को उनकी साल 2021 में आई फिल्म ‘कदैसी विवसायी’ के लिए तमिल की बेस्ट फीचर फिल्म का नेशनल अवार्ड तक मिल चुका है। ऐसे में अब इंतजार है कि पुलिस जल्द से जल्द उन चोरों को ढूंढ निकाले और डायरेक्टर को जो नुकसान हुआ है उसकी भरपाई हो जाए। वहीं, कुछ दिन पहले यही फिल्म खूब सुर्खियों में थी जब इस फिल्म की एक एक्ट्रेस का उसी के बेटे ने पीट- पीटकर कत्ल कर दिया था।
इसी फिल्म की एक्ट्रेस की हुई हत्या
शराब के पैसों को लेकर हुए झगड़े में एक बेटे के हाथ अपनी ही मां की हत्या हो गई। 74 साल की एक्ट्रेस का उसके बेटे ने 4 फरवरी तड़के तीन बजे लकड़ी के लट्ठ से पीटकर खून कर दिया था। जिसके बाद पुलिस ने उस शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। अब आईपीसी की धारा 302 के तहत हत्या के आरोप में एक्ट्रेस के बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो चुका है और पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है। इसी बिच अब इसी फिल्म के डायरेक्टर के साथ ये घटना हो गई।
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
6 hrs agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
7 hrs agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
8 hrs agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
9 hrs agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
11 hrs ago'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
11 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
12 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 day ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 day agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines