आज के समय में लोग बालीवुड से ज्यादा साउथ की फिल्में देखना काफी पसंद करते हैं. आपको भी साउथ की फिल्में देखना पसंद है, तो आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बताएंगे, जिसे आइएमडीबी ने 8.2 की शानदार रेटिंग दी है. इतना ही नहीं रोटन टोमैजो ने साउथ की इस फिल्म को 100% रेटिंग से नवाजा है. हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो साल 2023 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. इस फिल्म की कहानी की बात करें, इसमें आपको क्राइम, इन्वेस्टिगेशन और पॉलिटिकल थ्रिलर देखने को मिलता है. इस मूवी में आपको पुलिस की बर्बरता के साथ आम आदमी का संघर्ष भी दिया गया है. चलिए जानते हैं इस फिल्म के बारे में.
यह भी पढ़ें: शोएब अख्तर से माहिरा खान तक, इन पाकिस्तानी सितारों ने भारतीय सेलेब्स को किया डेट
कैसी है ‘विदुथलाई: पार्ट 1’ फिल्म की कहानी
साउथ की इस फिल्म का नाम ‘विदुथलाई: पार्ट 1’ है. इस मूवी में आपको साल 1980 की कहानी दिखाई गई है, जो आपको काफी पसंद आने वाली है. इस फिल्म कि कहानी कुमारेशन (सूरी) के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है. दरअसल इस फिल्म में दिखाया गया है कि कुमारेशन एक ईमानदार और सीधा-साधा ड्राइवर है. वहीं फिल्म में दिखाया गया है कि दूसरी ओर एक अलगाववादी संगठन पीपुल्स आर्मी है, जो रहस्यमयी नेता पेरुमल वाथियार होते हैं. आपको बता दें कि इस फिल्म में नेता का किरदार विजय सेतुपति होते है.
यह भी पढ़ें: ‘बहुत राइवलरी है…’,भारत-पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप मैच को लेकर सुनील शेट्टी ने दिया चौंकाने वाला बयान
किस ओटीटी पर ‘विदुथलाई: पार्ट 1’ है मौजूद
आपको बता दें कि साउथ कि फिल्म ‘विदुथलाई: पार्ट 1’ में दिखाया गया है कि सरकार के साथ मिलकर पुलिस एक ऑपरेशन चलाती है, जिसमें वो वाथियार को पकड़ने की कोशिश करती है. इस फिल्म में दिखाया गया है कि ऑपरेशन के लिए पुलिस जो रास्ता अपनाती है, वो काफी शर्मसार होता है. अगर आपने इस फिल्म को एक बार देखना शुरू किया, तो आप पूरा देखे बिना नहीं रह पाएंगे. अगर आप भी साउथ की इस फिल्म को देखना चाहते हैं, तो आप इसे ZEE5 पर देख सकते हैं.
संबंधित खबरें
Koffee With Karan 9 में सलमान खान समेत गेस्ट बनेंगे ये 20 सितारे!
37 mins agoBigg Boss 20: 'तेरे जैसे बहुत देखे...', काजी तौकीर से फिर भिड़े स्काउट
1 hr agoBreaking Bad के स्टार RJ Mitte का 34 की उम्र में हुआ निधन
2 hrs agoLIVE: यामी गौतम 'नई-नवेली' के गाने लॉन्च के लिए जाएंगी राम मंदिर
3 hrs ago11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
3 hrs agoनुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
11 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
12 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
13 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
15 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines