ओटीटी पर एक से बढ़कर थ्रिलर, कॉमेडी और क्राइम फिल्में रिलीज होने वाली है. लेकिन आज हम आपको साउथ इंडस्ट्री की उस फिल्म के बारे में बताएंगे, जिसे IMDb ने 9.6 की शानदार रेटिंग दी है. यह फिल्म सिनेमाघरों में 19 दिसंबर 2025 को रिलीज हुए थी, जिसे दरर्शकों का भरपूर प्यार देखने को मिला था. हालांकि, अब यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है. अगर आप भी इस फिल्म को देखना चाहते हैं, तो आज हम आपको इस स्टोरी में बताएंगे कि यह फिल्म किस ओटीटी प्लेटफॉर्म रिलीज हुई है.
यह भी पढे़ं: 2 बच्चों के पिता और 42 साल के तलाकशुदा एक्टर की दुल्हनिया बनेंगी मृणाल ठाकुर? शादी की डिटेल आई सामने
कैसी है फिल्म की कहानी
हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं उसका नाम ‘गुरराम पापी रेड्डी’ है. आपको बता दें कि यह फिल्म रिलीज से पहले अपने नाम के कारण काफी चर्चा में बनी रही थी. हालांकि अब यह फिल्म सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर भी दस्तक दे चुकी है. ‘गुरराम पापी रेड्डी’ फिल्म जी5 पर 16 जनवरी 2026 को रिलीज हुई है. इस फिल्म की कहानी ‘गुरराम पापी रेड्डी’ के जीवन के आस-पास घूमती रहती है. फिल्म में दिखाया गया है कि गुरराम पापी रेड्डी की चिट फंड कंपनी डूब जाती है, जिसके बाद वह भारी कर्जे में आ जाता है. इस कर्जे से निकलने के लिए वो अपने जीवन का सबसे जोखिम भरा काम करने जाता है. हालांकि यह काम आसान नहीं होता है और वो दूसरे शाही परिवार के करोड़ों की संपत्ति से बड़े मामले में उलझ जाता है .
यह भी पढे़ं: संजय कपूर की तीसरी पत्नी ने सुप्रीम कोर्ट में डाली याचिका, मांगा करिश्मा-संजय के डिवोर्स से जुड़ा कागज
किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर है मौजूद
आपको बता दें कि इस फिल्म में साउथ इंडस्ट्री के मशहूर कॉमेडियन ब्रह्मानंदम ने जज की भूमिका निभाई है. वहीं इस फिल्म के जरीए तमिल के कॉमेडियन एक्टर योगी बाबू ने कदम रखा है. वहीं क्रिटिक्स और लोगों ने इस फिल्म में की गई कॉमेडी पर एक्टर्स की जमकर तारीफ की है. आप इस फिल्म को जी5 पर देख सकते हैं.
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
4 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
4 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
6 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
7 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
8 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
8 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
9 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
9 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
10 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines