SS Rajamouli Film Varansi: हिंदी सिनेमा से लेकर साउथ तक कई छोटी-बड़ी फिल्में रिलीज होती रहती हैं. इन दिनों एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ सुर्खियों में बनी हुई है. इस फिल्म की रिलीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. इस बीच अब फिल्म की स्टारकास्ट की फीस लेकर एक खबर आई है. आइए जानते हैं कि क्या है मामला?
फिल्म ‘वाराणसी’ के स्टार्स की फीस
एसएस राजामौली की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘वाराणसी’ में महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा जैसे स्टार्स नजर आने वाले हैं. अब फिल्म की स्टारकास्ट की फीस के बारे में जानकारी सामने आई है. दरअसल, चर्चा हो रही है कि राजामौली ने फिल्म में अपनी फीस के लिए अलग रास्ता चुना है. राजामौली ने फिल्म के ओवरसीज थिएट्रिकल राइट्स की मांग की है.
सबसे बड़ी प्रॉफिट-शेयरिंग डील
इतना ही नहीं बल्कि अगर खबरों की मानें तो फिल्म के प्रोड्यूसर्स भी इस डील के लिए तैयार हो गए हैं. इस डील को भारतीय सिनेमा के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी प्रॉफिट-शेयरिंग डील माना जा रहा है. गौरतलब है कि महेश बाबू एक फिल्म के लिए आमतौर पर 100 से 150 करोड़ रुपये की फीस चार्ज करते हैं.
महेश बाबू की फीस
फिल्म ‘वाराणसी’ का मामला इससे बिल्कुल अलग है. ये एक बड़े लेवल की फिल्म है. इस फिल्म को महेश बाबू ने 3 साल दिए हैं और हर साल उन्होंने 50 करोड़ के हिसाब से कुल 150 करोड़ रुपये की फिक्स्ड फीस चार्ज की है. इसके अलावा ये भी सुनने में आ रहा है कि महेश बाबू ने फिल्म के प्रोफिट में 20 फीसदी की हिस्सेदारी की डील भी पक्की की है.
प्रियंका चोपड़ा की कमाई
अगर इसको जोड़ दिया जाए, तो फिल्म में उनकी कुल कमाई 250 करोड़ रुपये से भी ज्यादा हो सकती है. इतना ही नहीं बल्कि ये महेश ही अब तक की सबसे बड़ी फीस बताई जा रही है. इस फिल्म में ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा भी नजर आने वाली हैं. फिल्म के लिए एक्ट्रेस ने 25-30 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं. इसके अलावा पृथ्वीराज सुकुमारन भी फिल्म में नजर आएंगे. फिल्म के लिए उन्होंने 25 करोड़ रुपये की फीस ली है.
यह भी पढ़ें- 2 शादी, घर तोड़ने वाली का टैग, मां रिश्ते के खिलाफ… वो हसीना, जिससे तीसरा निकाह करना चाहते थे Mehmood
संबंधित खबरें
‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
2 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
3 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
6 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
7 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
8 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
12 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
13 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
14 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
16 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines