हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

साउथ एक्ट्रेस Trisha Krishnan के घर को बम से उड़ाने की मिली धमकी, जांच में जुटी पुलिस

साउथ सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के चेन्नई स्थित घर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. यह खबर मिलते ही पुलिस और बम निरोधक दस्ते (BDDS) की टीम तृषा कृष्णन के चेन्नई स्थित घर पहुंची है.

विज्ञापन
Trisha Krishnan के घर को बम से उड़ाने की मिली धमकी

साउथ सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन सुपरस्टार थलपति विजय के साथ रिश्ते को लेकर लंबे समय से चर्चा में चल रही है. इसी बीच खबर आ रही है कि तृषा कृष्णन के चेन्नई स्थित घर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. बता दें कि यह धमकी सोमवार सुबह लगभग 9 बजकर 30 मिनट में तमिलनाडु पुलिस के डीजीपी कंट्रोल रूम को एक मेल के जरिए मिली है.

आपको बता दें कि मेल में यह दावा किया गया है कि एक्ट्रेस के घर में विस्फोटक रखा हुआ है. यह खबर मिलते ही पुलिस और बम निरोधक दस्ते (BDDS) की टीम तृषा कृष्णन के चेन्नई स्थित घर पहुंची है. इतना ही नहीं पुलिस ने स्निफर डॉग्स की सहायता से पूरे घर की अच्छे से तलाशी ली और बाद में पुलिस ने साफ किया की घर में कोई भी संदिग्ध या विस्फोटक सामान नहीं मिला है, जिसके बाद पुलिस ने बताया कि यह धमकी पूरी तरह से गलत थी.

आपको बता दें कि अभिनेत्री त्रिशा को 2 अक्टूबर 2025 की रात भी एक ऐसी ही धमकी मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बम स्क्वॉड और स्निफर डॉग्स के साथ पूरे घर की तलाशी ली थी. लेकिन उस वक्त भी कुछ भी संदिग्ध या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली थी.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: JioHotstar पर ट्रेंड कर रही 6 एपिसोड की ये सस्पेंस-थ्रिलर सीरीज, IMDb रेटिंग ने बनाया नंबर 1

त्रिशा कृष्णन की आने वाली फिल्म

दरअसल फर्जी कॉल के कारण पुलिस प्रशासन की चिंता का भी बढ़ गई है. लेकिन अभी तक सभी धमकियां फर्जी और झूठी निकली है. हालांकि पुलिस सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए पूरी सतर्कता बरत रही है. वहीं तृषा की अपकमिंग फिल्मों के बारे में बात करें, तो वह बहुत जल्द मेगा स्टार चिरंजीवी के साथ फिल्म ‘विश्वंभरा’ में नजर आने वाली है. इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. चिरंजीवी स्टारर यह फिल्म यूवी क्रिएशन बैनर तले तैयार की जा रही है. इस फिल्म को बड़े बजट के साथ तैयार किया जा रहा है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola