South Actress Hema Arrested: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक चौंका देने वाली खबर सामने आई है। अब मशहूर एक्ट्रेस हेमा को क्राइम ब्रांच ने अरेस्ट कर लिया है। एक्ट्रेस की गिरफ्तारी एक संगीन आरोप में हुई है। उन पर रेव पार्टी में शामिल होने और ड्रग्स करने के आरोप हैं। तेलुगु एक्ट्रेस हेमा (Hema) को हाल ही में बेंगलुरु पुलिस की ओर से नोटिस मिला था। उनके अलावा भी कई लोगों को इस मामले में नोटिस जारी किए गए और अब आज यानी सोमवार 3 जून को एक्ट्रेस की गिरफ्तारी हो चुकी है।
रेव पार्टी मामले में 5 लोग गिरफ्तार
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बेंगलुरु के एक फार्महाउस पर रेड पड़ी थी और इस दौरान 86 लोगों के नारकोटिक टेस्ट करवाए गए और वो पॉजिटिव आए हैं। इन्हीं में से एक एक टेस्ट एक्ट्रेस हेमा का भी हुआ था जो कि पॉजिटिव निकला और एक्ट्रेस को इस मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सेंट्रल क्राइम ब्रांच (CCB) ने अब तक इस केस में 5 लोगों की गिरफ्तारी कर ली है। खबरों की मानें तो करीब 103 लोगों ने इस रेव पार्टी में हिस्सा लिया था। बताया जा रहा है कि इनमें से करीब 86 लोगों ने ड्रग्स लिए थे।
एक्ट्रेस का ड्रग टेस्ट आया पॉजिटिव
इस पार्टी को KL Vasu ने ऑर्गनाइज किया था। बताया जा रहा है इसमें लोग नशीले पदार्थों का सेवन कर रहे थे और जैसे ही यहां रेड पड़ी तो उन लोगों के ब्लड सैंपल लिए गए। कहा जा रहा है कि इस दौरान एक्ट्रेस हेमा की रिपोर्ट पॉजिटिव निकली और उन्हें पूछताछ के लिए भी बुलाया गया। जब एक्ट्रेस से पूछताछ पूरी हो गई तो क्राइम ब्रांच ने उन्हें अरेस्ट कर डाला। उनके अलावा इस मामले में 7 और लोगों को पूछताछ में शामिल होने के लिए नोटिस जारी गया था।
यह भी पढ़ें: हॉस्पिटल में मां, 51 डिग्री में शूट; मुश्किल में पड़ीं Jasmin Bhasin
बर्थडे पार्टी के नाम पर रचा खेल
बता दें, इस रेव पार्टी पर पुलिस रेड के बाद ये मामला सेंट्रल क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया। लेकिन इससे पहले ये केस हेब्बागोडी पुलिस स्टेशन में था। वहीं, खबर तो ये भी सामने आ रही है कि इस पार्टी से पुलिस को करीब 14.40 ग्राम MDMA गोलियां, 6 ग्राम हाइड्रो कैनबिस, 5 ग्राम कोकीन, 6 ग्राम हाइड्रो गांजा, 1.16 ग्राम MDMA क्रिस्टल और इसके अलावा कोकीन लगा 500 का नोट भी बरामद हुआ था। पुलिस ने इन सबको जब्त कर लिया था। 20 मई को एक बर्थडे पार्टी के नाम पर रेव पार्टी चल रही थी।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
1 hr ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
14 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
15 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
18 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
19 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
19 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
20 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
21 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
22 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines