South Actors Flop Bollywood Debut: आजकल साउथ के सितारे भी अपनी एक अलग पहचान बनाने में लगे हुए हैं। दर्शकों को भी साउथ के सितारों की फिल्में खूब पसंद आती है।
साथ ही फैंस अपने चहेते सितारों को खूब सपोर्ट भी करते हैं। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि साउथ के वो कौन-से सितारे हैं, जिन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू तो किया, लेकिन फ्लॉप रहा। आइए जानते हैं…
यह भी पढ़ें- Deepika Padukone ने मुझसे महंगे हीरे और गिफ्ट्स लिए, Siddharth Mallya ने एक्ट्रेस पर लगाए थे गंभीर आरोप
बॉलीवुड में नहीं जम सका इन साउथ सितारों का सिक्का
सूर्या
साउथ एक्टर सूर्या की बड़ी फैन फॉलोइंग है। फैंस को उनकी एक्टिंग बेहद पसंद आती है। उन्होंने अपनी फिल्म ‘सोरारई पोट्रु’ के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल फिल्म अवार्ड भी जीता है। उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी किस्मत आजमाई है, लेकिन उनको इसमें कुछ खास सफलता नहीं मिली। सूर्या ने राम गोपाल वर्मा की फिल्म रक्त चरित्र 2 से बॉलीवुड में कदम रखा था। हालांकि फैंस को ये फिल्म कुछ खास पसंद नहीं आई।
विक्रम
साउथ एक्टर विक्रम का भी फैंस में अलग ही क्रेज देखा जाता है। फैंस उनको बेहद पसंद करते है और उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। बता दें कि उन्होंने फिल्म रावण और फिल्म डेविड में काम किया है। हालांकि दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुईं।
राम चरण
साउथ के सुपरस्टार राम चरण की बड़ी फैन फॉलोइंग है। आरआरआर फेम राम अपनी एक्टिंग से हर किसी को अपना दीवाना बना लेते हैं। हालांकि बॉलीवुड में एक्टर की फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। बता दें कि राम ने प्रियंका चोपड़ा के साथ फिल्म जंजीर से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। हालांकि ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी।
प्रभास
साउथ के मशहूर एक्टर प्रभास ने भी अपनी एक अलग पहचान बनाई है। दर्शको को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। हालांकि हिंदी फिल्मों में नजर आ चुके प्रभास का भी बॉलीवुड डेब्यू फ्लॉप रहा।
संबंधित खबरें
'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
29 mins agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
19 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
19 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
20 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
21 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
22 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
23 hrs agoLIVE: 'प्रताप' का ट्रेलर जारी होते ही सोशल मीडिया पर छाया
23 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
1 day agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines