Yuva Rajkumar Sridevi Byrappa Divorce: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से अब एक पॉपुलर कपल के अलग होने की खबर सामने आ रही है। साउथ का एक पॉपुलर एक्टर अब शादी के 5 साल बाद पत्नी को तलाक देने वाला है। एक्टर राघवेंद्र राजकुमार के बेटे युवा राजकुमार (Yuva Rajkumar) को लेकर अब तरह-तरह की खबरें सामने आ रही हैं। कहा जा रहा है कि एक्टर और उनकी पत्नी श्रीदेवी बायरप्पा (Sridevi Byrappa) की शादीशुदा जिंदगी अब उस मोड़ पर पहुंच गई है जहां इनका रिश्ता दम तोड़ चुका है।
टूट गई 5 साल पुरानी शादी
अब युवा राजकुमार और श्रीदेवी बायरप्पा की शादी बचने का कोई रास्ता दिखाई नहीं दे रहा। बीते साल से कपल के बीच तनाव चल रहा है और दोनों के आपसी मन-मुटाव इतने बढ़ चुके हैं कि अब ये दोनों तलाक जैसा बड़ा फैसला ले चुके हैं। कहा जा रहा है कि इस कपल के परिवार वाले भी अपनी तरफ से इनकी लड़ाई सुलझाने और इनका रिश्ता बचाने की हर मुमकिन कोशिश कर चुके हैं। हालांकि, वो भी अब हार मान कर इनके फैसले को एक्सेप्ट कर रहे हैं।
पत्नी पर लगाए आरोप
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर ने तो तलाक की अर्जी भी दे दी है। 26 मई साल 2019 में युवा राजकुमार ने श्रीदेवी बायरप्पा संग अपना घर बसाया था लेकिन ये शादी लम्बे समय तक टिक नहीं सकी। लंबे समय से ये दोनों अपने रिश्ते में मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। अब इनका रिश्ता एक बुरे दौर पर खत्म हो रहा है। जहां एक्टर ने अपनी बीवी पर ही संगीन आरोप लगा दिए हैं। तलाक का केस फाइल करते हुए युवा राजकुमार ने अपनी पत्नी पर आरोप लगाया है कि वो उन्हें टॉर्चर करती थी। अब ये आरोप सच है या नहीं, ये तो कोर्ट ही तय करेगा।
यह भी पढ़ें: Drishyam एक्टर ने 4 साल की बच्ची संग किया दुष्कर्म? यौन शोषण के आरोप में दर्ज हुआ मामला
1 साल पहले ही हो गए थे अलग
बता दें, परिवार के दबाव में दोनों ने शादी की थी। शुरू से ही ये रिश्ता खास अच्छा नहीं रहा लेकिन जब श्रीदेवी बायरप्पा अमेरिका गईं तो इनके रिश्ते और भी खराब हो गए। पिछले 1 साल से ये दोनों अलग रह रहे हैं। आपको बता दें, शादी से पहले ये दोनों दोस्त थे और इनकी दोस्ती 7 साल गहरी थी। वहीं, अब 4 जुलाई को इन दोनों के तलाक के केस की सुनवाई बताई जा रही है।
संबंधित खबरें
बॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
58 mins ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
2 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
2 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
4 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
4 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
15 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
19 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
22 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
23 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines