साउथ के इस एक्टर के घर हुई लाखों की चोरी, आभूषण और कैश ले उड़े बदमाश

तेलुगु एक्टर विश्वक सेन के घर से कीमती सामान और कैश चोरी हो गया है। एक्टर की बहन की मौजूदगी में चोरों ने घर में घुसकर लाखों का सामान चुरा लिया।

Vishwak Sen

Vishwak Sen File Photo

विज्ञापन

मशहूर तेलुगु एक्टर विश्वक सेन (Vishwak Sen) से जुड़ी एक शॉकिंग खबर सामने आई है। अब हैदराबाद फिल्म नगर में स्थित एक्टर विश्वक सेन के घर पर चोरी हो गई है। ये घटना 16 मार्च की बताई जा रही है। एक्टर के घर से क्या-क्या चोरी हुआ है? और उस वक्त एक्टर कहां थे? उसे लेकर काफी जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि एक्टर के पिता ने इस घटना की शिकायत भी पुलिस स्टेशन में दर्ज करवा दी है।

एक्टर विश्वक सेन के घर पर हुई चोरी

पुलिस को दी गई शिकायत में रिवील किया गया है कि विश्वक सेन के घर से हीरे की अंगूठी, सोने के गहने और करीब 2.2 लाख रुपये कैश चोरी हुए हैं। अब तक इस मामले में एक्टर की तरफ से कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है। एक्टर ने कोई स्टेटमेंट जारी नहीं किया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये चोरी एक्टर के घर के तीसरे फ्लोर से हुई है और यहां पर एक्टर विश्वक सेन की बहन वनमई (Vanmai) रहती है।

विज्ञापन

एक्टर की बहन के कमरे से कैश और गहने गायब

बताया जा रहा है कि 16 मार्च सुबह 5 बजकर 50 मिनट पर ये चोरी हुई थी। उस दौरान एक्टर घर पर मौजूद नहीं थे। वनमई जब उठी तो उन्होंने देखा कि उनका कमरा फैला हुआ है और इसकी खबर उन्होंने अपने पिता को दी। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस तक पहुंचाई गई। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने तेजी से जांच शुरू कर दी और एक्टर केर घर से कुछ फिंगरप्रिंट्स और बाकी सुराग भी लिए गए हैं। चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस ने आस-पास के CCTV फुटेज भी खंगाले हैं।

विज्ञापन

पुलिस हिरासत में संदिग्ध

बताया जा रहा है कि इस घटना से पहले दो दिन तक विश्वक सेन और उनका परिवार घर पर नहीं था। वहीं, ये जानकारी भी सामने आई है कि संदिग्धों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस इस मामले की जांच फुर्ती से कर रही है। आपको बता दें, विश्वक सेन ने Vellipomakey, HIT: The First Case, Gangs of Godavari और Mechanic Rocky जैसी फिल्मों में काम किया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ